Loading...

परीक्षा पे चर्चा से विद्यार्थियों का बढ़ा आत्मविश्वास'


नागपुर/ सावनेर ।स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल सावनेर में 'परीक्षा पे चर्चा 'लाइव शो कक्षा नौवी एवं दसवीं के विद्यार्थियों ने देखा। स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्र ने कार्यक्रम के शुरू होने से पूर्व 'परीक्षा पे चर्चा' की संक्षिप्त जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की। 

साल 2018 में 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी । दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में लाइव शो के दौरान पी .एम. नरेंद्र मोदी ने चुटकी लेते हुए विद्यार्थियों से पूछा आप लोग ऑनलाइन पढ़ाई के समय पढ़ाई करते हैं या रील देखते हैं? 

बात ऑनलाइन- ऑफलाइन कि नहीं है, एकाग्रता की है। उन्होंने तनाव से कैसे उबरें, सोशल मीडिया से ध्यान हटाने के संदर्भ में भी मार्गदर्शन दिया। परीक्षा को ही बना लें त्योहार परीक्षा पर चर्चा के दौरान पी .एम. ने छात्रों को सफलता का मंत्र सिखाया। पी .एम. मोदी ने पैरेंट्स से कहा - अपने सपने बच्चों में इंजेक्ट न करें। उन्होंने आगे कहा- अगर कोई यह समझता है मोटिवेशन का कोई इंजेक्शन मिलता है, जिसे लगवा लें तो सब ठीक हो जाएगा, तो यह बहुत बड़ी गलती होगी। बेहतर होगा कि स्वयं का मूल्यांकन करें और खुद में आत्मविश्वास पैदा करें। 

बच्चों को उन्होंने कहा कि आप मिनिमम रिक्वायरमेंट को पूरा करते हुए और अतिरिक्त सामर्थ को जोड़ते हुए मेहनत के साथ आगे बढ़ेंगे तो आपको बहुत फायदा होगा। प्राचार्य ने कार्यक्रम में सहभागी सभी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। अरविंद बाबू देशमुख प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आशीष देशमुख ने सभी विद्यार्थियों शिक्षकों एवं पालकों का अभिनंदन किया।
समाचार 2536240453830860657
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list