ओशीन राजपाल को 'मीफ' इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_470.html
नागपुर। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा रीजन में होने वाले प्रतिष्ठित मराठवाड़ा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नागपुर की ओशीन राजपाल को पदार्पण (डेब्यू ) लेखक के तौर पर उनकी वौक्स स्टूडियो नागपुर निर्मित फिल्म 'आई कैन, आई विल' के लिए अवार्ड दिया गया है।
पूर्णतहा मुक (साइलेंट) 7 मिनट की फिल्म 'आई कैन, आई विल' महिला सबलीकरण के विषय को दर्शाती है। लेखिका ओशीन राजपाल ने फिल्म के विषय को इस तरह पिरोया है कि जहां भी इसका प्रदर्शन हुआ दर्शकों ने इस फिल्म को बहुत सराहा है।
इससे पहले 'आई कैन, आई विल' का प्रदर्शन मध्य प्रदेश गवर्नमेंट के तत्वाधान में हुए खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था। उसी तरह दादा साहेब फाल्के गोल्डन कैमरा अवार्ड ,नाशिक में उनकी फिल्म को तीन श्रेणी में नॉमिनेशन मिला है। इस फिल्म फेस्टिवल में ओशीन को डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया है। उनकी फिल्म 'आई कैन, आई विल' को नेशनल और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी भेजा गया है।
लवली यूनिवर्सिटी पंजाब के तीसरे वर्ष के विद्यार्थी ओशीन राजपाल ने इसके पहले कई स्टूडेंट फिल्म बनाई है। जिसमें कैमरा, एडिटिंग, लेखन एवं निर्देशन की जिम्मेदारी ओशीन राजपाल ने ही संभाली थी। प्रतिभावान ओशीन राजपाल को बचपन से ही माता-पिता का भरपूर प्रोत्साहन मिलता रहा है। सी.एम.ए. माता एवं आर्किटेक्ट पिता की इकलौती संतान को उन्होंने बेटा - बेटी का भेदभाव ना करते हुए उसके रुचि के क्षेत्र में जाने से रोका नहीं।
ओशीन को बचपन से ही फिल्म्स के क्रिएटिव क्षेत्र में जाने का सपना था, जो आज सिर्फ 20 साल की उम्र में ही पूरा होने जा रहा है। इतनी कम उम्र में वह अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित कर रही है। सभी लोग उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
