Loading...

उभरते सितारे में खुशियों की सरगम


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम उभरते सितारे, जिसके अंतर्गत गीत - नृत्य - कहानियों से संगीतमय कार्यक्रम 'खुशियों की सरगम' का आयोजन किया गया । सबसे पहले, सह संयोजिका वैशाली मदारे ने प्रस्तावना रखी। जिसमें उन्होंने, बच्चों से बातचीत करते हुए कहानियों के माध्यम से खुशियों के गीत सुने। जिसका उपस्थित दर्शकों ने भी आनंद लिया। 


इस अवसर पर कु. पूर्वी मंगेश वैद्य और संपूर्णा रे मंडल ने शानदार नृत्य पेश किया।  किमया नन्हई, आनंद डोंगरे, वंशिका सुभाष नाईक, अर्चिता लखोटे, श्रद्धा चिंचालकर, आर्यन डोंगरे, रौनक रूंगटा, देवांशी पटनायक, मीनाक्षी केसरवानी, लीला पवार, प्रदीप तांदळे, संध्या माहुले, प्रदीप पोळ, वंदना जनबंधु, नंदिनी सुदामल्ला ने शानदार गीत सुनाए। 

नवोदित कलाकारों को घनश्याम नन्हई, अनामिका नाईक, कल्याणी बागडे, अलका रुंगटा, पी.एस. लाल, बाबा खान, सीमा लूहा, डॉ. करुणा आटे, डॉ. शालिनी तेलरांधे,  प्रा. लिपिका चक्रवर्ती, मानस पटनायक ने बच्चों को बहुत सराहा। कार्यक्रम में प्रा. प्रशांत शंभरकर, नंदिनी सुदामल्ला, कृष्णा कपूर ने सहयोग किया। 

कार्यक्रम का संचालन सह संयोजिका वैशाली मदारे ने किया। तथा, आभार युवराज चौधरी ने व्यक्त किया।
कला 3425400591434747135
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list