Loading...

आदर्श पाठशाला ने स्कूल के बच्चों को पाठ्य सामग्री की वितरित


नागपुर। आदर्श बहुउद्देशिय् शिक्षण संस्था की सदस्य अनघा मेश्राम ने बुधवार 25 अप्रैल को झेंडा चौक स्थित साधार परिवार बहुद्देशिय् संस्था के सरकारी मिडिल स्कूल के बच्चो को पाठ्य सामग्री वितरित की। इस दौरान आदर्श बहुउद्देशिय् शिक्षण संस्था की संस्थापक तथा सचिव ज्योती द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित थी। 

स्कूल के विद्यार्थियों में शिक्षा सामग्री का वितरण करने पर संस्था की सचिव ज्योती द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा के लिए बच्चो को जितनी मदद की जाए उतनी ही कम है। शिक्षा से ही बच्चो का देश का विकास संभव है। उन्होंने बच्चों से कड़ी मेहनत तथा पढ़ाई करके भविष्य को संवार कर क्षेत्र का नाम रोशन करने का भी आग्रह किया।

संस्था की सदस्य अनघा मेश्राम ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा सबके लिए महत्वपूर्ण होने पर इससे समाज के हर वर्ग के लोग आगे बढ़ कर देश का नाम रोशन करने के साथ आर्थिक तौर से बेहतर हो सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे ईमानदारी तथा मेहनत से पढ़ाई करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। इस अवसर पर साधार परिवार बहुद्देशिय् संस्था के अध्यक्ष नरेश निमजे ने अपने विचार रखे और आदर्श बहुउद्देशिय् शिक्षण संस्था के कामों की सराहना की। कार्यक्रम में आर.पी.शर्मा, प्रथिनव मेश्राम, परी मेश्राम, ज्योती द्विवेदी, अनघा मेश्राम, नरेश निमजे एव्ं मित्र परिवार और साधार परिवार बहुद्देशिय् संस्था के सभी बच्चें भी मौजूद थे।
समाचार 3765403903729256931
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list