हार्मोनी इवेंट्स के 'एआर-आरडी' कार्यक्रम की श्रोताओं पर जादू
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_529.html
नागपुर। गोल्डन ग्लोब, ऑस्कर जैसे वैश्विक स्तर के पुरस्कारों के विजेता भारत के जाने-माने संगीतकार ए.आर. रहमान द्वारा संगीत दिये गये गीतों के साथ, संगीतकार आर. डी. बर्मन, जिन्होंने 60 से 90 तक तीन दशकों तक संगीत की अपनी पश्चिमी शैली के साथ भारतीय दिलों पर राज किया, उनके गीतों को प्रस्तुत कर गायकोंने श्रोताओं पर जादू बिखेर दी श्रोताओं ने इन गानों पर थिरकते हुए म्यूजिक का लुत्फ उठाया।
'एआर-आरडी का जादू' यह हार्मोनी इवेंट्स द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम संगीतकार ए. आर. रहमान और आर. डी. बर्मन के गीतों पर आधारित था, जो सोमवार को सुरेश भट हॉल में आयोजित किया गया था। 'सेव आर्ट सेव आर्ट' पहल के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन हार्मोनी इवेंट्स के निदेशक राजेश समर्थ ने किया था, जबकि इसकी अवधारणा स्वाति खड़से द्वारा की। धीरज परपल्लीवार, डॉ. सुधीर कुन्नावार, विजय गायधने, निखिल साठे, पद्माकर पानके, अनामिका शृंगारपवार, प्रिया देशकर, मंजुषा दिवटे और विजया वाइंदेसकर ने एआर व आरडी के गीतों की मधुर श्रृंखला प्रस्तुत की।
स्वाति खडसे और अन्य गायकों ने एक तूही भरोसा गीत के साथ कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की। गायकों ने मुसाफिर हूं यारो, तूने ओ रंगीले, वादिया मेरा दामन, क्या गजब करते हो, आओ ना, ऐ अजनबी, कहना ही क्या, तुही रे, कुछ ना कहो जैसे एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुति दी। मंजूषा दिवटे और अन्य गायिकाओं ने संयुक्त रूप से दम मारो दम गीत का प्रदर्शन करके एक धमाके के साथ शो का समापन किया।
गायकों को परिमल जोशी, रितेश त्रिवेदी, प्रवीण लिहितकर, प्रशांत नागमोते, अक्षय हर्ले, राजू गजभिये, राजेश धामनकर जैसे वाद्यों की साथसंगत केली। एड. कौशिक पुजारी और दीप्ति पुजारी की ओर से विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
