Loading...

'उजाले की ओर' सामाजिक उपन्यास का हुआ लोकार्पण


नागपुर। लोहिया अध्ययन केंद्र के मधु लिमए सभागृह में डॉ. शशि वर्धन शर्मा 'शैलेश' के उपन्यास का लोकार्पण करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष सुनील पाटिल ने कहा विश्व पुस्तक के शुभ दिवस पर बधाई देते हुए कहा  मन को जागृत करने का काम पुस्तके ही करती है यह सर्व विदित है। पुस्तकें बुद्धि का विकास, आत्मविश्वास, व्यक्तिमत्व विकास और धार्मिक तथा सामाजिक सांस्कृतिक मूल्यों के साथ उनकी धरोहर को घर घर पहुंचाती हैं। एक सुंदर उपन्यास और सुंदर विषय के लिए उन्होंने लेखक को बधाई भी दी। और आगे बताया भगतसिंह जी ने अपने जीवन काल में 200 पुस्तकें पहले तथा 300 पुस्तकें कारागृह में रहकर पढ़ी। यह पुस्तक ही थी जो उनमें जोश भरते थे।

समीक्षक ओम प्रकाश 'शिव' ने पुस्तक 'उजाले की ओर' की पूरी कहानी को सामंती प्रथा के साथ बदलते परिवेश का सूचक माना। उन्होंने बताया कि कहानी में रोचकता अंत तक बनी रहती है इसका कारण शब्द संयोजन और भाषा शैली का उत्कृष्ट होना है। आज भी अमीरी गरीबी छुआछूत, इस मानसिकता से पीछा छूटा नहीं है। आधुनिक युग में यह बातें अब गौण है उन्होंने कहानी की कुछ बिम्बों पर और परिपक्वता लाने की जरूरत पर लेखक को इशारे से समझाया ।उन्होंने अनंत गोपाल शेवड़े, रंजन त्रिवेदी, जमुना लाल कोठारी कमलाकांत पाठक के साथ 14 उपन्यास लिखने वाले शैलेश को प्रथम उपन्यासकार नागपुर का माना। 

इसके साथ ही लेखक शशि वर्धन शर्म ने अपने संक्षिप्त उदगार में जहां सभी की उपस्थिति को सराहा और अपने उपन्यास की कहानी का मूल रूप और पात्रों का परिचय भी दिया।
कार्यक्रम का संचालन व्यंग कवि लेखक व पत्रकार टीका राम साहू आजाद ने अपने अनोखे अंदाज से कविताओं के माध्यम से श्रोताओं का दिल जीत लिया। प्रस्तावित सूचना व लोहिया अध्ययन केंद्र के तथा शैलेश साहित्य कुंज के उपक्रमों का संक्षिप्त परिचय नरेंद्र परिहार ने दिया व श्रोताओं का आभार माना। 

शुरुआत में अध्यक्ष समीक्षक लेखक व संचालक का स्वागत शाल, पुष्प देकर क्रमश: विदिशा शर्मा, अमित कुमार प्रभाकर, अध्यक्ष सुनील पाटिल द्वारा  लेखक तथा हर्षवर्धन ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संपादक साहित्यकार कृष्णकुमार नागपाल, संपादक समाजसेवी नीरज श्रीवास्तव, तेजवीर सिंह, जयप्रकाश यादव, मिश्रा मैडम, जयप्रकाश सूर्यवंशी, पत्रकार पांडे, विजय कुमार, कृष्ण कुमार द्विवेदी, पारसनाथ शर्मा आदि मान्यवर उपस्थित थे।
समाचार 3503276505919555580
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list