Loading...

आयकर जनजागृति मुहिम कार्यशाला


नागपुर/सावनेर ।स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल हेती (सुरला) ने गत दिनों आयकर विभाग नागपुर के सौजन्य से आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों को आयकर संबंधित जानकारी प्रदान की। सहायक आयकर आयुक्त संजय पाहुरकर, आयकर अधिकारी मिलिंद पांडे एवं राहुल दिदपाये का प्राचार्य राजेंद्र मिश्र ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। 


आयकर किन्हें अदा करना होता है, कितना अदा करना पड़ता है, एकत्रित आयकर राशि का सरकार कहां व्यय करती है संबंधित विस्तृत जानकारी कक्षा आठवीं से दसवीं के विद्यार्थियों को प्रदान की। उन्होंने आयकर विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका 'एक कहानी दादा की जुबानी' 'आयकर इतना सरल' स्कूल की लाइब्रेरी को भेंट की। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयकर जनजागृति मुहिम की सराहना करते हुए प्राचार्य ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। 


इनकम टैक्स रिटर्न भरने की प्रणाली टीडीएस, असेसमेंट ईयर की भी संक्षिप्त जानकारी उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थियों को दी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के लिए पॉलिसी तैयार करने वाले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की भी जानकारी दी। विद्यार्थियों के प्रश्नों के उन्होंने संतोषप्रद जवाब भी दिए।प्रबंधन समिति के स्थानीय निदेशक एडवोकेट चंद्रशेखर वरेठिया ने सभी अधिकारियों का अभिनंदन किया। अरविंद बाबू देशमुख प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आशीष देशमुख ने स्कूल के उपक्रम की सराहना की।
समाचार 1433104167774476908
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list