डॉ बालकृष्ण महाजन 'भास्कर ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_822.html
नागपुर। हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार एवं रंगकर्मी डॉ बालकृष्ण महाजन को महाकवि भास्कर सूमन ज्ञानपीठ पुरस्कार मोमेंट्स एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
अक्षर फाऊंडेशन ट्रस्ट एवं मुकनायक इंडिया टीवी के संयुक्त तत्वावधान में सीताबर्डी में हिंदी मोरभवन में प्रमुख अतिथि नागपुर विश्वविद्यालय के माजी कुलसचिव डॉ पुरन मेश्राम, मुंबई विश्वविद्यालय से डॉ मंगेश बनसोडे के कर-कमलों से स्मृतिचिन्ह, प्रमाणपत्र और शाल-श्रीफल से डॉ बालकृष्ण महाजन को सम्मानित किया गया।
साथ-साथ यह पुरस्कार श्रीदुलारे, कृष्णकुमार द्विवेदी और श्रीमती नागपुरकर को दिया। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन भास्कर सूमन और ऋतुषा अवतारे किया। आभार प्रदर्शन श्री रामटेके ने किया।
