Loading...

समर कैंप को मिला जबरदस्त प्रतिसाद


नागपुर/सावनेर। स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल में गत दिनों विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम के साथ - साथ समर कैंप का शुभारंभ स्थानीय प्रबंधन समिति निदेशक एडवोकेट श्री चंद्रशेखर बरेठिया के शुभहस्ते हुआ। मां सरस्वती की प्रतिमा को माल्यार्पण कर ,दीप प्रज्वलित कर कैंप का शुभारंभ हुआ। स्कूल की म्यूजिक टीचर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। 


स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्र ने प्रमुख अतिथि चंद्रशेखर जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत 'पृथ्वी दिवस' गीत की सराहना की एवं समर कैंप के आयोजन की भूमिका पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों ने 'पृथ्वी दिवस' पर निबंध लिखे एवं ' पीपीटी ' प्रस्तुत की। पूरे उत्साह से विद्यार्थियों ने पंजीयन किया। प्रमुख अतिथि चंद्रशेखर जी ने स्कूल के उपक्रम की सराहना करते हुए 'पृथ्वी दिवस' पर रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की। 

समर कैंप में योगा, मेडिटेशन, व्यक्तित्व विकास, काव्यपाठ, समूह नृत्य, गायन स्पर्धा, सुंदर हस्ताक्षर लेखन, बुलेटिन मेकिंग कार्यशाला, ऑन स्पॉट ड्राइंग/ पेंटिंग्स स्पर्धा, इनडोर गेम्स सहित कई गतिविधियां सम्मिलित है। पुरस्कृत विद्यार्थियों को समापन समारोह के दिन प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक समर कैंप के सफलतार्थ अथक प्रयास कर रहे हैं ।अरविंद बाबू देशमुख प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आशीष देशमुख ने स्कूल के उपक्रम की सराहना की।
समाचार 2715841218870123590
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list