गोरेवाड़ा में शुद्धि क्रिया, मिट्टी लेपन और योग क्रिया कार्यक्रम
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_726.html
नागपुर। श्री योग साधना केंद्र (शांती धाम) गोरेवाड़ा नागपुर के अध्यक्ष नागेश दंडे एवं डॉ. गंगाधरराव कडू महामन्त्री के नेतृत्व में रविवार 24 अप्रैल को योग शांति धाम गोरेवाड़ा में सुबह 6 से 10 बजे तक शरीर शुद्धिकरण गतिविधि एवं मृदा लेप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य अतिथि श्री नरेश भांद्दकर योग गुरु एवं डॉ. प्रमोद मालवे नेचुरोपैथी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में नागपुर शहर से बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लिया।
संगठन के कार्यकर्ता सतीश बुरले, प्रभाकरराव देवके, प्रकाश वाडे, छगन ढोबळे, भोजराज भोयर, धर्मेंद्र मासुरकर, श्री वैद्य, कृष्णा इंगोले, नितिन जुंनघरे, शंकर जंभूलकर, पंकज बांते, पूजा वाडे, रजनी सातपुते, सुनीता जांभूलकर, पूजा भोयर, जुनघरे मँडम इनके अथक प्रयासों से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।


