श्रीगणेश टेकडी नागपुर के कार्य पूर्णता की ओर
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_560.html
पेवर ब्लॉक बनाने के लिए संस्था को दस लाख की जरूरत
नागपुर। श्री गणेश टेकडी नागपुर के सीताबर्डी स्थित मंदिर में निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। मंदिर परिसर के छत, गुंबद, बाहरी परिसर, झुंबर के कार्य प्रगति की तरफ है। साथ ही भक्तों की दर्शन व्यवस्था, प्रसाद वितरण व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंदिर के बाहर ग्रीन नेट धूप से बचने के लिए लगाई गई है। मंदिर के गर्भगृह, मंदिर के उपमंदिर के पास पांच कुलर भी लगाए गए हैं। जिससे भक्तों को गर्मी में राहत मिल रही है। इस समय श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण, हनुमान, श्रीराधा कृष्ण, शिवालय, काल भैरव के उप मंदिर श्री गणेश गर्भगृह के आसपास है।
साथ ही महालक्ष्मी मंदिर परिसर का भी निर्माणकार्य नए सिरे से किया गया है। यहां मंदिर कार्यालय भी बनाया गया है।मंदिर के सचिव संजय जोगलेकर के अनुसार मंदिर के ब्लॉक कार्य के लिए निधि की आवश्यकता है। मंदिर के पेवर जिसकी कीमत दस लाख है। मंदिर ट्रस्ट की तरफ से भक्तों की जानकारी और मंदिर निर्माण के दानदाताओं के लिए मंदिर की ओर से पेवर ब्लॉक के कार्य के लिए दस लाख निधि की आवश्यकता का फलक भी कैश काउंटर के पास लगाया गया है।
इस मंदिर में दक्षिण दिशा से सेना की जमीन के बीच से भक्तों के दर्शनार्थ आवागमन के लिए सुविधाजनक मार्ग बनाया जा सकता है, तो भक्तों को काफी सुविधा हो सकती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विलासराव मुत्तेमवार और पूर्व रक्षा मंत्री के प्रयास भी सेना की जगह सुभाषचंद्र चौक, गोस्वामी तुलसीदास दक्षिण मार्ग बनाने के लिए किए जा चुके हैं। अब जबकि रामझूला के विशाल पुलिया के पास के कार्य नए सिरे से आरंभ हो चुके है। तो भविष्य में गणेश टेकडी के मंदिर के आसपास सुनियोजित सड़क, रास्ते की तरफ भी केंद्र सरकार, राज्य सरकार को ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है।

