वीएसएसएस टीम ने पूरे विश्व में हर्षोल्लास से मनाया दाल पकवान दिवस
नागपुर। देश के 28 राज्यों और 72 देशों में वीएसएसएस टीम ने आज दाल पकवान दिवस हर्षोल्लास से मनाया। महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया आज पूरे महाराष्ट्र के शहरों में 550 स्थानों पर बेहद ही धूमधाम से दाल पकवान दिवस मनाकर इतिहास रचा। वीएसएसएस की पूरी टीम के पदाधिकारियों सदस्यों ने खुद और पूरे देश विदेश के सिंधी समाज ने सबेरे नाश्ते में स्वादिष्ट दाल पकवान विभिन्न टाइप से बना कर पूरे परिवार ने तो खाया।
आस पास के घरों में अन्य जाती के धर्मों के गुजराती मराठी, मारवाड़ी, स्थानीय लोगो को खिला कर सभी को प्रसन्नचित कर दिया। सभी को दाल पकवान इतने पसंद आए की उन्होंने जिज्ञासावश उसकी रेसिपी की पूछताछ की सदस्यों ने पूरी रेसिपी के पांपलेंट बनाए थे, उन्हें देकर खुश किया। उन सभी जाती धर्म के लोगों ने आश्वस्त किया अगले साल 11 अप्रैल 23 को वे भी दाल पकवान बनाकर खुद खायेंगे और बाटेंगे साथ ही नित्य दिनों में भी वे अपने नाश्ते को इसे सम्मिलित करेंगे।
मोटवानी ने बताया सिंधी समाज के बच्चे जो साउथ, इंडियन डिश चाइनीज डिश, पिज्जा बर्गर जैसी चीजों के आदि हो चुके है। जब उन्होंने सिंधी समाज का यह बेहद स्वादिष्ट लाजवाब लोकप्रिय दाल पकवान खाए तो बेहद खुश हुए और संकल्प किया कि अब वे अपने सिंधी समाज के सभी व्यंजन दिलचस्पी से खायेंगे। मोटवानी ने बताया की पूरे देश विदेश में दाल पकवान की स्पर्धाएं आयोजित हुई और एक से बड़कर लाजवाब बहिनों ने दाल पकवान बना कर स्तब्ध कर दिए, सर्वश्रेष्ठ दाल पकवान बनाने वालों को पुरस्कृत किया गया युवा पीढ़ी की बेटियों ने भी बेहद दिलचस्पी लेकर सहभाग हुआ।
मोटवानी ने बताया की सोमवार सबेरे रामदासपेठ दगड़ी पार्क के सभागृह में वेस्ट नागपुर महिला टीम ने बेहद हर्षोल्लास से दाल पकवान दिवस मनाया। अध्यक्ष विधी ग्वालानी और महासचिव कामनी थारवानी ने बताया कि सभी बहनें स्वादिष्ट दाल पकवान लेकर आई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने की, अतिथि बतौर महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, नागपुर शहर महिला अध्यक्ष पूजा मोरयानी थी।
झूलेलाल भगवान को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर अतिथियों का सत्कार कंचन ग्वालानी, लविना ग्वालानी, साक्षी ठाकुर, रिचा सहरी, चेतना छाबरिया, विद्या शर्मा, रीता भदुरिया, मंजू बालानी, हीर बालानी, नानकी नाथानी, रेणु जेठवानी, वर्षा आहूजा, कशिश आहूजा, वर्षा कामनानी और ख्याति बालानी और दिशा ग्वालानी ने किया। तत्पश्चात मोटवानी ने बताया आज विश्व में यह दिन धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है, नागपुर में भी अनेक स्थान पर यह दिन और स्पर्धाएं आयोजित हो रही है।
डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी ने हर्ष प्रकट कर विधि ग्वालानी और कामिनी थारवानी द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन महासचिव कामिनी थारवानी ने, आभार अध्यक्ष विधी ग्वालानी ने किया। अंत में सभी ने दाल पकवान खाकर और वहां उपस्तिथ सभी समुदायों को भी खिलाकर दाल पकवान दिन मनाया।

