युवक बिरादरी संस्था का 'युवा काव्य भूषण गोंदिया सम्मान' समारोह संपन्न
नागपुर/गोंदिया। गुरुनानक ऑडिटोरियम में सोमवार 11 अप्रैल को 'युवक बिरादरी' संस्था गोंदिया द्वारा जिल्हा स्तरीय ऑनलाइन काव्य स्पर्धा आयोजित की गई थी।
काव्य स्पर्धा के परिणामों का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि डॉ. मनोज राऊत आर्थोपेडिक सर्जन गोंदिया, मनमीत नैय्यर सामाजिक कार्यकर्ता व कला क्षेत्र, भारती दुर्गानी सामाजिक कार्यकर्ता, युवक बिरादरी गोंदिया की संघटिका शीतल भूतेश्वर, शिवानी सनप्ला, सड़क अर्जुनी युवक बिरादरी की संघटिका महेजबीन राजानी, आमगांव की संघटिका मंगला शिंगाड़े, संविधान मैत्री संघ कृत गोंदिया जिल्हा अध्यक्ष प्रा. डॉ. दिशा गेडाम, डॉ सविता बेदरकर सामाजिक कार्यकर्ता प्रमुखता से उपस्थित थी।
काव्य स्पर्धा में प्रथम क्रमांक सड़क अर्जुनी जिल्हा परिषद कनिष्ठ महाविद्यालय का छात्र चैतन्य यादोराव कोरे ने प्राप्त किया। द्वितीय क्रमांक एस एस गर्ल्स कॉलेज गोंदिया की छात्रा पारुल मचींद्रे ने तथा तृतीय क्रमांक आमगांव की समृद्धी प्रशांत शिंगाडे भवभूती महाविद्यालय आंमगाव ने प्राप्त किया। तीनो होनहार छात्रों का अतिथियों के हस्ते प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह देकर 'युवा काव्य भूषण गोंदिया सम्मान' से सम्मानित किया गया। तीनो छात्रों ने अपनी कविता प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुगध कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन मंगला शिंग|ड़े व आभार प्रदर्शन महेजबीन राजानी ने किया। कार्यक्रम में मेहमूद राजानी, विजय भूतेश्वर ने भी सहयोग दिया। 'युवक बिरादरी' संस्था की संस्थापक मुंबई की क्रांति शाह है। 47 वर्षों से युवक युवतियों को प्रोत्साहित करने तथा उनके छूपे गुण सामने लाने 'युवक बिरादरी' संघटना पूरे देश में कार्य कर रही है जिसका गोंदिया में पहला कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित हुआ।

