बेजुबान परिंदों पक्षियों के लिए मिट्टी के जलपात्रों का नि: शुल्क वितरण
सिंधी युवा संगठन का सराहनीय उपक्रम
नागपुर। जरीपटका क्षेत्र के सब्जी बाजार चौक में सिंधी युवा संगठन के संयोजन से बेजुबान परिंदों पक्षियों के लिए मिट्टी के जलपात्रों का भव्य निशुल्क वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रस्तावना रखते हुए संगठन के अध्यक्ष अशोक आहुजा ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से बेजुबान पक्षियों के लिए मिट्टी के जल पात्रों का निशुल्क वितरण का उपक्रम किया जा रहा हैं।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कलगीधर सत्संग मंडल के माधवदास ममतानी, राधा कृष्ण मंदिर के संत दामोदर दास, जरीपटका पुलिस स्टेशन के पोलिस निरिक्षक गोरख कुंभार, महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य , स्थाई समिति के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा, नाग विदर्भ सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश जग्यासी, मंगलवारी झोन की पुर्व सभापति प्रमिला मथरानी, भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष घनश्याम दास कुकरेजा, जरीपटका दुकानदार संघ के अध्यक्ष ठाकुर जेठवानी, सिंधु युवा फोर्स के अध्यक्ष गुड्डू केवलरामनी, विश्व सिंधी सेवा के मनोहर लाल आहुजा, ट्रैफिक विभाग के देशपांडे, डॉ गुरुमुख ममतानी, अखिल भारतीय सिंधी समाज के गोवर्धन कोडवानी की प्रमुख उपस्थिति में श्री झूलेलाल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया.
जल पात्र वितरण कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों व संगठन के सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि इस तेज धूप व चिलचिलाती गर्मी में हम स्वयं मिट्टी के जल पात्रों में पानी भरकर अपने- अपने घरों के आंगन छत बालकनी दीवार पर रखकर रोजाना स्वच्छ पानी भरकर रखेंगे और बेजुबान प्राणियों के प्राणों की रक्षा करेंगे। साथ ही अन्य मित्र परिवार को इस कार्य लिए प्रेरित करेंगे. प्रमुख अतिथियों व सिंधी संगठन के सदस्यों के हस्ते मिट्टी के 400 जल पात्रों का निशुल्क वितरण किया गया। अतिथियों ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सिंधी युवा संगठन के अध्यक्ष अशोक आहुजा, कार्याध्यक्ष प्रताप हिरानी, उपाध्यक्ष किशन बालानी, दयाल चंदवानी, पवन कुकरेजा, महासचिव अव्ड श्रीचंद चावला, सतीश मीरानी, भरत इसरानी, चंद्रभान सेतिया, मोहन खानचंदानी, मोती रूपचंदानी निर्मल खुशी रामानी, हेमा चेलानी, लक्ष्मण दास चंदवानी, हरीश ठकवानी, वासुदेव शर्मा, भरत तनवानी, जगदीश खुशालानी, अशोक शर्मा, अमित कुंगवानी, राजेश रुघवानी, मुरली कुंगवानी, डी पी बीपी ग्रुप के सभी सदस्यों आदि ने अथक प्रयास किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक आहुजा व आभार प्रदर्शन प्रताप हिरानी किया।

