'गर्मी सुरक्षा संदेश रथ' से होगी जन जागृति
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_97.html
लालवानी दंपत्ति का अनोखा उत्कृष्ट उपक्रम
नागपुर। स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की जनजागृति करने के उद्देश्य से दीपक एजेन्सीज के संचालक दीपक लालवानी तथा जयश्री ट्रेडर्स की संचालिका सोनल लालवानी द्वारा 'गर्मी सुरक्षा संदेश रथ' का निर्माण किया गया है। यह रथ शहर के विभिन्न इलाको में भ्रमण करेगा, नागरिकों को इस रथ से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
'गर्मी सुरक्षा संदेश रथ' पर मुख्य संदेश इस प्रकार हैं:
- *बगैर कुछ खाये घर से ना निकले।*
- *बाहर निकलते समय टोपी पहने, कान ढककर रखें,आखों पर गॉगल पहने।*
- *एसी या कुलर से निकलते ही तुरंत धुप या गर्मी में ना जाएँ।*
- *ज्यादा से ज्यादा पानी पियें जिससे शरीर में जल की कमी ना हों।*
- *फलों का रस, दही, मठ्ठा, आम का पन्हा, छांछ का सेवन करें।*
- *नरम, मुलायम एवं सुती कपडे पहने।*
- *तली हुई मसालेदार चिजों से दूर रहे।*
लालवानी दंपत्ति लगातार पिछले 20 वर्षों से नागपुर शहर में अनेक जनहित जागरूकता लाने हेतु सामाजिक कार्य कर रहे हैं।
इसके पूर्व भी जनहितकारी कार्यों हेतु मा.भैरोसिंह शेखावत, प्रणव मुखर्जी, अटलबिहारी वाजपेयी, नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली, भगत सिंह कोश्यारी, शिवराज पाटिल, डॉ. हर्षवर्धन, अशोक गहलोत ने लालवानी के जनहित कार्यों की सराहना कर शुभकामनाएं दी है।
