Loading...

उत्तर नागपुर में निकली भव्य शोभायात्रा


बेलिशॉप प्राचीन शिव मंदिर का आयोजन

नागपुर। बेलिशॉप-मोतीबाग रेलवे कॉलोनी, कामठी रोड स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में रामजन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का यह 20 वाँ वर्ष है। रामनवमी के अवसर पर 316 वर्ष प्राचीन श्री शिव मंदिर में शोभायात्रा में उत्तर नागपुर के विधायक व पालकमंत्री डॉ. नितिन राऊत भी शामिल हुए। 


इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व नगरसेवक संदीप सहारे, नागपुर नागरिक बैंक के अध्यक्ष संजय भेंडे, नवनीत सिंग तुली,  विरेंद्र झा, डॉ प्रवीण डबली, पी. सत्याराव, जुगलकिशोर शाहू, शरद शर्मा, उमेश चौकसे, विजय गुप्ते, प्रदीपकुमार, प्रकाशराव (गुण्डु), पी विजयकुमार, दीपांकर पॉल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 


शोभायात्रा की शुरुवात से पहले सभी अथितियों ने मंदिर में स्थापित राम-जानकी जी की प्रतिमाओं का पूजन किया। तत्पश्चात मंदिर में अष्टधातु की डेढ़ फीट ऊंची अभिषेक प्रतिमाओ का पूजन कर उन्हें नगर भ्रमण हेतु गुब्बारे से सजाएं रथ पर सवार किया गया। सभी अतिथियों का रामनाम के दुपट्टे से स्वागत किया गया।


राम दरबार के विग्रह प्रतिमाओं के पूजन के पश्चात उपस्थित अथितियों ने शोभायात्रा आयोजन की प्रशंसा की। संजय भेंडे ने कहा कि  आयोजको के कार्य व उनकी निष्ठा प्रशंसनीय है । यहां धार्मिक आयोजन के साथ साथ सामाजिक संदेश व उस उपक्रम के लिए भी कार्य किया जाता है। डॉ नितिन राऊत ने भी आयोजको को शुभकामनाये दी। वे भी कई वर्षों से इस आयोजन का हिस्सा बन रहे है। 
शोभायात्रा में गुब्बारों से राम लिखा रथ को सजाया गया। 


युवा वर्ग राम नाम ध्वजा लिए मार्ग क्रमण कर रहे थे। शोभायात्रा में सजीव झांकिया आकर्षण का केंद्र थी। राम - जानकी, लक्षमण, हनुमान जी की सजीव झांकी साकार की गई। उसी तरह बच्चो की टोली हनुमानजी की वेशभूषा में शोभायात्रा में शामिल थी। पूरा परिसर राम नाम के जय घोष से गूंज उठा। 


शोभायात्रा के मार्ग को रंगोलियों से सजाया गया । अनेक संस्थाओ ने मार्ग में शोभायात्रा का स्वागत किया और शरबत, आइसक्रीम, छाछ, चना, कॉफी का वितरण किया। कई स्थानों में फूलों की वर्षा कर रामजी का स्वागत किया गया। इससे पूर्व  रामनवमी के अवसर पर सुबह 10.30 बजे से सुंदरकांड का पाठ किया गया 12 बजे रामजन्म उत्सव किया गया। जन्म के पश्चात महीलाओ द्वारा बधाईयां गई गई।  जन्म के पश्चात रामजी का अभिषेक किया गया।


जानकारी देते हुये आयोजको ने बताया कि शोभायात्रा मे नवयुवक मंडल द्वारा प्रसाद वितरण की व्यवस्था मार्ग में कई गई है। मोतीबाग में गणपति सेना उत्सव मंडल द्वारा भव्य स्वागत की व्यवस्था की गई है। मार्ग में नाग मंदिर कमेटी सहित अनेक स्थानों में शोभायात्रा के स्वागत किया गया।
 

शोभायात्रा के सफलतार्थ वीरेंद्र झा, डॉ प्रवीण डबली,  पी. सत्याराव, भुवनलाल यादव, पी. विजयकुमार,   पी. कन्याकुमारी, शशि यादव, रमा टीचर,  चित्रा झा,  सियाकली आंटी,  अभय शर्मा, श्रवण शर्मा, विजय शर्मा, यशवंत नम्म्मी, सागर पिल्ले , सोनू सरेठा, देव भीसे, अमन शेंदे, राहुल गुंटलवार, उद्देश चंद्रवंशी, सौरभ धुरिया, शुभम धुरिया, मुकुल गौर, रोहन गौर, गणेश गोंडाने(बाबू), सर्वजित्सिंग ग्रोवर, प्रदीप मलका, सोनू शर्मा, राकेश प्रतीक, विजय, विठ्ठल सहित युवा सदस्यों व श्रद्धालू  अथक प्रयास कर रहे है। 

घट विसर्जन व राम जानकी विवाह
11 अप्रैल सोमवार को सुबह 10 बजे माताजी के मुख्य घट का विसर्जन  किया जाएगा उसके बाद मनोकामना अखंड ज्योत के मुख्य घट का विसर्जन किया जाएगा। इसी दिन शाम को 6.30 बजे नागमन्दिर से रामजी की बारात निकाली जाएगी। 7.30 बजे रामजी का पट्टाभिषेक तत्पश्चात 8 बजे राम जानकी विवाह होगा। तत्पश्चात महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।  नवरात्र उत्सवचंचल शर्मा, सोनू शर्मा, चंदन शर्मा, रोशन शर्मा,प्रशांत जूनघरे मुकुल गौर, यशवंत, राहुल, रोहन, शेषु रेड्डी  आयोजको ने सभी से उत्सव में सहभागी होने का अनुरोध किया है।
समाचार 2468940950772492289
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list