Loading...

चेट्रीचंड्र पर महा स्कूटर रैली


पांच हजार से अधिक सिंधी समाज बंधु शामिल होकर रचेंगे इतिहास

नागपुर। भारतीय सिंधु सभा नागपुर महानगर, सिंधु युवा फोर्स एवं जरीपटका क्षेत्र की दरबारों, पंचायतों, संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सिंधी समाज के इष्टदेव वरुणावतार श्री झूलेलाल की जयंती (चेट्रीचंड्र) के पावन पर्व पर 2 अप्रैल से आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 8 बजे महास्कूटर रैली से होगी। आज दयानंद पार्क में मेला स्थल का भूमिपूजन व पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर कुकरेजा ने संपूर्ण सिंधी समाज से मेले में शामिल होने व विशाल सिंधु एकता रैली में शामिल होने का आव्हान किया। 

भारतीय सिंधु सभा के महानगर अध्यक्ष दादा घनश्यामदास कुकरेजा एवं मनपा के पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष वीरेन्द्र कुकरेजा के संयोजन में होने वाली इस रैली का नेतृत्व प्रमुखत: गुड्डू केवलरामानी, राजू ढोलवानी, राखी कुकरेजा, राशि वासवानी, मीनाक्षी मेघराजानी, नताशा मयानी द्वारा किया जाएगा। गुड्डू केवलरामानी ने बताया कि 2019 में आयोजित स्कूटर रैली में 3000 से अधिक समाजबंधुओं ने इतिहास रचा था। इस बार 5000 से ज़्यादा स्कूटर-चालक सम्मिलित होकर आस्था प्रदर्शित करेंगे। उल्लेखनीय है कि यह महापर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। समाजबंधुओं में इस पर्व को मनाने का भरपूर उत्साह देखा जा रहा है। इसी दिन से सिंधी समाज का नव-वर्ष भी प्रारंभ होता है। 

रैली का शुभारंभ सुबह 8 बजे श्री कलगीधर सत्संग मंडल से एवं समापन 11 बजे साईं चांदुराम साहिब साईं खिलुराम साहिब दरबार जरीपटका में होगा। रैली में शामिल होने वाले बंधुओं के लिए टी शर्ट एवं टोपी की व्यवस्था की गयी है। रैली का जगह जगह अल्पाहार, चाय एवं शरबत वितरण के साथ ही  पुष्प-वर्षा कर स्नेहमय स्वागत किया जाएगा। गुड्डू केवलरामानी ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की है। 

सफलतार्थ शंकर गुलानी, ओमप्रकाश बतरा, महेश केवलरामानी, प्रदीप बालानी, राकेश खुशालानी, एड. कमल आहूजा, सुंदर मूलचंदानी, मुकेश चौधरी, सुनील बिखानी, पिंकी केवलरामानी, सोनू चेलानी, मोहन मूलचंदानी, कुमार खुशालानी, दीपक वाधवानी, संजय हेमराजानी, प्रकाश केवलरामानी, राजेश साधवानी, जगदीश केवलरामानी, प्रकाश आनंदानी, जीतू लालवानी, मयूर क्रिशनानी, गुल वासवानी, तुलसी सचदेव, दिलीप मीरानी, धवल वीधानी, नंदलाल जयसिंघानी, प्रकाश लालवानी, पीयूष हासनानी, इंद्रकुमार खिलवानी, नरेश आलवानी, किशोर रुचवानी,  टोनी मूलचंदानी, दीपक आडवानी, प्रदीप चावला, नितिन ढोलवानी, नंदलाल वासवानी, विनोद जयकल्यानी, दिनेश केवलरामानी, रोहित चौधरी, महेश लालवानी, मनोज जानियानी, 

चेतन उतवानी, सुनील मोटवानी, अमर कटारिया, नितिन गोधानी, राजेश भट्ट, हरीश लालवानी, बाबू चावला, दीपक लालवानी, कमलेश केवलरामानी, संजय कुकरेजा, आयुष झमटानी , राजेश मोटवानी, नरेंद्र साधवानी, अभिषेक लालवानी, संतोष डेम्बला, दीपक चुघानी, कपिल बुधलानी, कमल खुशालानी, सुनील बालचंदानी, मुकेश खुशालानी, मूला ककवानी, सुरेश छाबरिया, मोहन बजाज, गुलशन साधवानी, जतिन मेठवानी, जय साजवानी, किशोर धनवानी, गुलशन वाधवानी, रवि जेसवानी, राम तेजवानी, अमर मयानी, महेश रूपवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता  प्रयासरत हैं।
समाचार 8690119179889316263
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list