घर घर बहिराणा साहिब घर घर झूलेलाल का संकल्प : मोटवानी
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_8.html
नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र टीम के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी व नागपुर जिला महिला टीम द्वारा शुक्रवार को सिंधियों के इष्ट देवता झूलेलाल साईंजी की जयंती के उपलक्ष में एक कार्यक्रम जरीपटका क्षेत्र में रखा गया। कार्यक्रम की शुरुवात इष्ट देव झूलेलालजी को माल्यार्पण कर आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मोहिनी रामचंदानी ने पल्लव पहनकर पूरी सृष्टि के लिए सुख की कामना की झूलेलाल जी से सभी के दुखों को हरने के लिए प्रार्थना की।
महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि हमारे इष्ट देव झूलेलाल साईंजी की जो भी सच्चे मन और श्रद्धा से पूजा करेगा उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, उन्होंने कहा कि इष्टदेव झूलेलाल भगवान का घर में फोटो रख एक दिया जला कर दिल से प्रार्थना करेंगे तो वरुण देवता उसे जरूर पूरी करते है। इस बार झूलेलाल जयंती में घर घर बहिराणा साहिब और घर घर झूलेलाल का संकल्प देश विदेश के सिंधी समाज ने किया है। उपाध्यक्ष वीना अडवाणी ने एक कविता द्वारा सबका दिल जीत लिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीएसएसएस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट मनजीत कौर मतानी, महाराष्ट्र टीम की अध्यक्ष श्रीमती भाग्यश्री खेमचंदानी, विदर्भ टीम के अध्यक्ष श्रीमती कंचन जग्यासी, नागपुर टीम की अध्यक्ष श्रीमती पूजा मोरयानी, नागपुर डिस्ट्रिक्ट महिला टीम की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बजाज, सचिव श्रीमती दिव्या जगुजा, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती वंशिका केसवानी, उपाध्यक्ष श्रीमती साक्षी लालवानी,वंदना अडवाणी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का पूरा प्रबंध श्रीमती मधु रामचंदानी के द्वारा किया गया। एडवोकेट मंजीत कौर मतानी, डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, कंचन जज्ञासी ने भी विचार प्रकट किए। श्रीमती मधु रामचंदानी के मोदी केयर के आइटम के नए दुकान का रिबन काट कर अतिथियों ने शुभारंभ किया और वीएसएसएस कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अन्य सदस्य सिमरन धनकानी, मानव रामचंदानी, तूषाया रामचंदानी, अशोक रामचंदानी, पिंकी, श्रीमती रश्मि ममतानी, लेखिका वीना आडवाणी, श्रीमती किरण जीवनानी, श्रीमती मंजू पंजवानी, श्रीमती नीता जेसवानी, श्रीमती कशिश सचानी इत्यादि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में गरीबों को प्रसाद बांटा गया। साथ ही आए हुए अतिथियों को अल्पोंहार व जूस (मिल्क रोज) वितरित किया गया। मंच संचालन श्रीमती साक्षी लालवानी द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन महासचिव दिव्या जगुजा ने किया।

