फडणवीस में किया वेदिका को सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_863.html
नागपुर। होनहार चेस खिलाड़ी नागपुर रहवासी वेदिका पाल को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सत्कार कर सम्मानित किया . इस अवसर पर प्रमुखता से युवा क्रांति मंच के पंजू तोतवानी, वेदिका के पालक विजय पाल, ममता पाल, विवेक लांजेवार, रोहित, सुरेश गांधी, कटारे, मंगेश फंदे, राजू गंगवानी की उपस्थिति रही.
पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कोल्हापुर में राज्य स्तरीय स्पर्धा में अंडर टेन में सफलता हासील कर झंडे गाड़कर आयी वेदिका ने न केवल परिवार बल्कि नगर का नाम रोशन किया हैं. फडणवीस ने अपने संबोधन में बच्चों से पढ़ाई के साथ साथ हर क्षेत्र में आगे आने का आव्हान किया.
