डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी ज्ञान पीठ पुरस्कार से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_893.html
नागपुर। हिंदी के कवि एवम रंगकर्मी डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी को महाकवि भास्कर सुमन ज्ञान पीठ पुरस्कार मोमेंटो शाल श्रीफल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अक्षर फाउंडेशन ट्रस्ट एव मूक नायक इंडिया टीवी के सयुक्त तत्वावधान में सीताबर्डी मोर भवन में प्रमुख अतिथि नागपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुल सचिव डा. पुरन मेश्राम के कर कमलों से स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र शाल श्रीफल से डॉ कृष्ण कुमार द्विवेदी का ज्ञान पीठ भास्कर सुमन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ में डॉ बालकृष्ण महाजन, प्रभाकर दुपारे, श्रीमती ज्योति नागपुरकर को पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम का सूत्र संचालन भास्कर सुमन और ऋतुषा अवतारे ने किया। आभार प्रदर्शन श्री रामटेके ने किया।
