Loading...

दादा संगतराम आर्य चैरिटेबल ट्रस्ट का सफल रहा महा रक्तदान शिविर


पुलिस आयुक्क्त अमितेषकुमार के शुभहस्ते उद्धघाटन सम्पन्न 

नागपुर। दादा संगतराम आर्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित महा रक्तदान शिविर का उद्धघाटन नागपुर शहर के पुलिस आयुक्त अमितेषकुमार के शुभ हस्ते जरीपटका स्थित दयानंद आर्य कन्या विद्यालय व महाविद्यालय के पिताश्री दादा रोचलदास केवलरामानी सभाग्रह में हुआ।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त अमितेषकुमार का सत्कार शाल पुष्पगुच्छ मोमेंटो देकर संस्था के अध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य ने किया। प्रमुख अतिथि डॉ परमानंद लहरवानी, डॉ राजकुमार रुघवानी, दिलिप जैस्वाल, गुरदास हेमराजानी, किशन बालानी, सुखदेव भागचंदानि, प्रकाश भोयर, दिलिप हेमराजानी, दयाल चांदवानी,जीतु केवलरामानी, तरुण रामदासानी, जगदीश खुशालानी का भी संस्था की ओर से सत्कार किया गया।

महारक्तदान शिविर के उद्धघाटन के अवसर पर पुलिस आयुक्क्त अमितेषकुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि दादा संगतराम आर्य चैरिटेबल ट्रस्ट समाज मे अच्छा कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि नागपुर में पुलिस विभाग में 98 प्रतिशत पुलिस अधिकारी कर्मचारी बहुत अच्छा काम करते है।
एक दो प्रतिशत अधिकारी कर्मचारी गलतियां करते है हम उन्हें समर्थन नहीं देते है परंतु इसका मतलब यह नहीं है कि पूरा पुलिस विभाग खराब है। हर जगह 1 -2 प्रतिशत लोग बुरे होते है। पुलिस विभाग कानून के दायरे में काम करता है, कोई भी व्यक्ति कानून से बड़ा नही होता है। संस्था के अध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य ने बताया कि दादा संगतराम आर्य ने 1950 में आर्य समाज जरीपटका और 1962 में दयानंद आर्य कन्या विद्यालय की स्थापना की। 

दादा संगतराम आर्य आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित दयानद आर्य कन्या विद्यालय के प्रथम सचिव थे। दादा संगतराम आर्य आर्य प्रतिनिधि सभा मध्यप्रदेश व विदर्भ के करीब 35 वर्ष सह सचिव पद पर रहकर आर्य समाज और महिलाओं की शिक्षा क्षेत्र में काम किया । 268 रक्तदातों ने रक्त दान किया जिसमे 60 प्रतिशत महिलाओं ने रक्तदान किया।
मंच संचालन दयानंद आर्य कन्या विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय की प्राचार्या तेजिंदर ओबेरॉय ने किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तेजिंदर ओबेरॉय, श्रद्धा नायडू, राजीव ज्ञानचंदानी, प्रियंका पंजवानी, संगीता हरीरामानी, गीता गालानी, नीलम रंगलानी, सिमरन ज्ञानचंदानी, महक आडवाणी,अशोक थुतुरकर, प्रकाश हेमराजानी, दिलिप सावलानी, सुनील आर्य, डॉ संजय पंजवानी, मुरलीमनोज शाहू,जानी बजाज, किशोर आहूजा, सुरेश कृपलानी, उमेश अलवानी, ओम तलरेजा, दीपक मनकानी, अशोक मिरानी, सुनील देवानी, डब्बू सचदेव, नरेश गोधानी, अभय ठाकुर, राकेश श्रीवास, ममता श्रीवास, सुष्मिता सोनकर,अभय ठाकुर, विमल जांगड़े, प्रमोद साल्वे, रजनी कुंदे, प्रज्विलिता फुल्ज़ले, कुमार लाडवाणी, मनु सहजरामानी, मनोहर केवलरामानी, किरोड़ी आहूजा, सुनील
गुरबक्शानी आदि ने प्रयास किया।
समाचार 5322566542988463637
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list