Loading...

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की आदरांजली


नागपुर/सावनेर। स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल हेती (सुरला) ,सावनेर में स्कूल के प्राचार्य ने उपस्थित स्टॉफ के साथ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्र ने ऑनलाइन अपने विचार विद्यार्थियों से साझा किए। प्राचार्य ने कहा कि बच्चों के प्रिय, स्वतंत्र भारत के पहले और सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की आज 58 वी पुण्यतिथि है। 

पंडित नेहरू को आज उनकी पुण्यतिथि पर पूरा देश याद कर रहा है। पंडित नेहरू लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद में विश्वास रखते थे। साल 1955 में पंडित नेहरू को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान' भारत रत्न 'से सम्मानित किया गया। पंडित नेहरू एक महान राजनीतिज्ञ और प्रभावशाली वक्ता होने के साथ-साथ महान लेखक भी थे। उनकी रचनाओं में' ग्लिंप्स ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री', 'इंडिया एंड द वर्ल्ड', 'द डिस्कवरी ऑफ इंडिया' और बायोग्राफी' टूवर्ड फ्रीडम' प्रचलित है। 

इन सभी किताबों में ' द डिस्कवरी ऑफ इंडिया' सबसे प्रचलित किताब है। इस किताब की रचना 1944 में अहमदनगर की जेल में हुई थी। भारत के इतिहास में आज यानी 27 मई का दिन बहुत यादगार है। 27 मई के ही दिन वर्ष 1964 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु जी का हृदयघात से निधन हो गया था।पंडित नेहरू बच्चों में काफी लोकप्रिय थे। बच्चे प्यार से उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे और बच्चे 14 नवंबर को उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। स्कूली विद्यार्थियों ने नेहरू जी के रेखाचित्र तैयार किए कुछ विद्यार्थियों ने स्लोगन लिखे तो कुछ विद्यार्थियों ने अपने-अपने विचार भाषण के माध्यम से एवं पीपीटी स्कूल के साथ साझा किये।

स्कूल के संस्थापक पूर्व कृषि मंत्री रणजीत बाबू देशमुख प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आशीष देशमुख ने स्कूल के उपक्रम की सराहना करते हुए  सहभागी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया।
समाचार 7176009781918332219
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list