नागपुर जिल्हा कांग्रेस ने विभिन्न समस्याओं के लिए किया धरना आंदोलन
https://www.zeromilepress.com/2022/05/blog-post_610.html
नागपुर। महानगर पालिका कार्यालय पर धरने कार्यक्रम का आयोजन पश्चिम नागपुर विधायक तथा नागपुर जिल्हा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास ठाकरे के नेतृत्व में विधायक अभिजीत बंजारी के मार्गदर्शक से उमाकांत अग्निहोत्री एवं गिरीश पांडव के साथ समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारीयो ने शहर में रहने वाले आम जनता से जुडी समस्या पानी बिल, कचरा गाड़ी, घर टैक्स, हर प्रभाग में पानी की क़िल्लत, अतिक्रमण की समस्या इत्यादि अति महत्वपूर्ण पानी की समस्याओं को महानगर मनपा आयुक्त राधा कृष्ण बी और भाजपा के खिलाफ उनके पदाधिकारियों को आम जनता पर होने वाली समस्या से अवगत कराने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बड़ी जोश से जमकर नारेबाजी के साथ अवगत कराने की कोशिश की और उन्हें यह हिदायत दी की यह समस्या को जल्द से जल्द इसका निवारण नहीं किया गया तो हम इसकी शिकायत उच्च पदाधिकारी एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से करेगे और तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित मनोज गोलीवार, संजय महाडकर, महिला कांग्रेस जिल्हा अध्यक्ष नैश अली, प्रमोद ठाकुर, रिजवान रोमी, गोपालपटनम, वसीम खान, विजया धोते, अनीता धाहिवाले, सुषमा दागे, नफीसा, परवेश अंसारी, विनिल चौरसिया, गीता जलगावकर, रुग्ण कल्याण समिति महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अनिशा शेख, ऑल इंडिया कौमी तंजीम नागपुर जिल्हा प्रेसिडेंट एवं कांग्रेस कमेटी सचिव शेख मुख्तार, सरफराज खान ज्ञानेश्वर ठाकरे इत्यादि उपस्थित थे।