700 विद्यार्थियों को विद्यालय सामग्री का वितरण
https://www.zeromilepress.com/2022/05/700.html
आरोही क्लब का उपक्रम
नागपुर। भगवान गौतम बुद्ध जयंती के अवसर पर 700 विद्यार्थियों को विद्यालय सामग्री का वितरण एवं गणमान्य व्यक्तियों का अभिनंदन
पश्चिम नागपुर विधायक और नागपुर शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास ठाकरे और सोशल मीडिया अध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी विशाल मुत्तेमवार के हाथो लश्करीबाग स्थित डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर मिशन हॉल नागपुर में पूर्व पार्षद एवं आरोही क्लब के अध्यक्ष संदीप सहारे के मार्गदर्शन में आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद मनोज सांगोले, पूर्व पार्षद श्रीमती भावना संतोष लोनारे, पूर्व पार्षद श्रीमती स्नेहा विवेक निकोसे, डॉक्टर अभिनव भटनागर, इंजीनियर हर्षल मेश्राम, वरिष्ठ निरीक्षक भूषण गजभिये मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। क्रीड़ा व सांस्कृतिक क्षेत्र हेतु सैयद साबिर अली, मुद्रण व प्रकाशन हेतु एन. टी. मेश्राम, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में बी.टी. वाहने, कामगार क्षेत्र हेतु राजकुमार मेश्राम, धार्मिक और श्रम क्षेत्र के लिए निरंजन खोड़े, अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता राजकुमार जांभूलकर, महिला उत्थान के लिए शशिकला ईश्वर मेश्राम और सहकारिता क्षेत्र के लिए सुनील समुद्रे उन्हें शॉल, गुलदस्ता और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
क्लब के अध्यक्ष संदीप सहरे, विभूति चंद्र गजनी और अमोल गेदम ने परिचयात्मक भाषण दिया। आरोही क्लब के सदस्य त्रिशरण सहारे, सुमेध दौंडकर, सुशांत सहारे, योगेश राउत, गौतम खंडारे, किशोर जोलवी, संदीप मडके, मनोज श्रीवास, स्नेहा सहारे, जांभूलकर, सोनावने, महेंद्र सहारे, विकास डोन, पवन सोमकुमार, कविता वासनिक, शीतल शिर्के और उमेश शिर्के कांबले, रामलाल बोबड़े, जगदीश भगत, सुनील घरडे, सचिन गजभिये, प्रकाश उके, अविनाश धोनी, योगेश सांगोले, सुनील मेश्राम आदि ने अथक परिश्रम किया।