Loading...

वीणा आडवाणी तन्वी को मिला इंडिया बुक रिकार्ड सम्मान


नागपुर। वरिष्ठ साहित्यकारा वीना आडवाणी 'तन्वी' इंडिया बुक आफ रिकार्ड से सम्मानित, भारत देश के हर राज्य का वर्णन, दोहे और चौपाइयों में करने का विचार डॉ ममता सैनी जो कि भारत देश कि नागरिक हैं परंतु कुछ वर्षों से तंजानिया में रहती हैं, जिन्होंने सोचा भारत देश कि महिमा का बखान क्यों न एक नये स्वरूप में किया जाए। इसके लिए उन्होंने विभिन्न साहित्यकारों से बात कि और तय किया की दोहे और चौपाइयों से ही महिमा का बखान होगा और इस पर एक ग्रंथ, एल्बम का भी निर्माण किया जाएगा। 

समस्त भारत देश से हर राज्य से साहित्यकारों का चयन हुआ जिसमें संचालकों, हर राज्य के ऊपर गीतकार, गायक, साहित्यकार व अन्य का सहयोग लेते हुए कुल 466 सहयोगियों के सहयोग से कुल 37 दिन में कार्यक्रम पूर्ण हुआ। जिसके अंतर्गत वीना आडवाणी तन्वी ने भी इस एतिहासिक कार्यक्रम में योगदान देते हुए शिरकत की और पंजाब प्रांत का वर्णन दोहे चौपाइयों में किया। जल्द ही इस कार्यक्रम को एक लिखित रुप में ग्रंथ के रुप में प्रस्तुत किया जाएगा। ये गौरव का क्षण है नागपुर और वीना आडवाणी तन्वी के लिए। इंडिया बुक रिकार्ड में सहभागिता सम्मान पत्र सभी को प्राप्त हुआ।
समाचार 4294449710589229523
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list