नागपुर जेल के अधीक्षक अनूप कुमरे को कबीर सम्मान
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_20.html
कबीर मंदिर आश्रम में मनाई सदगुरु कबीर जयंती
नागपुर।महान मानवतावादी संत सदगुरु कबीर साहेब की दो दिवसीय जयंती कार्यक्रम में कबीर मंदिर आश्रम, सेमिनरी हिल्स, नागपुर में कबीर साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही पारख समाज कल्याण संस्था एवं कबीर मंदिर आश्रम, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में नागपुर मध्यवर्ती कारागृह के अधीक्षक अनूप कुमरे को कबीर सम्मान से विभूषित किया गया। उन्हें पुष्पहार, दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से नागपुर मध्यवर्ती कारागृह के अधीक्षक अनूप कुमरे, श्रीमती रजनी कुमरे, आश्रम के संरक्षक खेल महर्षि हेमंत कुमार डोनगांवकर, रा.स्व.संघ के महानगर सहकार्यवाह दिनेश गौर, समरसता गतिविधी के संयोजक प्रा.सुधाकर इंगळे (महानगर), आरएसएस, गिट्टीखदान भाग के सहकार्यवाह प्रदीप चुटके, आश्रम के वरिष्ठ सदस्य जयकिशन भगत, शिवपाल सिंह, धर्मजागरण प्रमुख सच्चिदानंद पांडे, पूर्व नगरसेवक हरीश ग्वालवंशी, ऋषि ग्वालवंशी, पारख संस्था के अध्यक्ष राधेश्याम भगत, पूर्व अध्यक्ष घनश्याम भगत, उपाध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर, आरएसएस, समरसता गतिविधी के राजन भूत (धरमपेठ भाग), डॉ. नंदकिशोर (गिट्टीखदान भाग), राजेंद्र सायरे (सहसंयोजक - धरमपेठ भाग), उमेश हाडोते व आनंद सायरे (भाग टोली सदस्य)
सामाजिक कार्यकर्ता संजय भोंसले, हिलटॉप बहुद्देशीय सेवा मंडल के अध्यक्ष मनोज बनोदे, स्वरंजीतसिंह सपड़ा, पप्पू बैरागी, सामाजिक कार्यकर्ता अभिजीत झा, सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुर्यवंशी, सचिव डॉ.नंदकिशोर भगत, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश सोनटक्के, मुकुन्द घरत, श्यामसुंदर भगत, रामलाल देसाई, प्रमोद लाड़वे, देवेंद्र जायसवाल, राजू श्रीवास, जस्टिन वाल्टर, अजय टाक, प्रा. नरेश धुर्वे, पापा तिवारी, श्री खवासे तथा अन्य मान्यवर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष राधेश्याम भगत ने तथा आभार सचिव डॉ. नंदकिशोर ने माना।