शुभम् सोनी को सर्वोत्कृष्ट पोस्ट ग्रॅज्युएशन थीसिस के लिए किया सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_27.html
नागपुर/हैदराबाद। हाल ही में मैनेज इनोवेशन फेस्टिवल हैदराबाद मे आयोजित कृषि विस्तार के (एग्रीकल्चर एक्सटेंशन) सर्वोत्कृष्ट पोस्ट ग्रॅज्युएशन थीसिस के लिए मॅनेजमेंट अवॉर्ड में शुभम् सोनी को अखिल भारतीय प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।
शुभम् का संशोधन कार्य (रिसर्च वर्क) कृषि और सर्व संबंधित क्षेत्रों में फिशरीज, एनिमल हसबेंडरी, डेअरी सहित अन्य का वर्ष 2021 में सर्वोत्कृष्ट आंका गया।
नागपुर महाराष्ट्र के होनहार छात्र शुभम् सोनी ने अपनी लगन एवं मेहनत से डॉ.अर्पिता शर्मा, डॉ. मार्टिन जेवियर, डॉ. स्वदेश प्रकाश के मार्गदर्शन में यह सफलता हासिल की है।
शुभम के माता पिता सुषमा सोनी तथा शेखर सोनी ने आशीर्वाद देते हुए खुशी व्यक्त की। इस उपलब्धि पर शुभम सोनी के मित्र परिवार तथा शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।