सृजन बिंब प्रकाशन की 5 वीं वर्षगांठ पर 5 पुस्तकों का लोकार्पण
https://www.zeromilepress.com/2022/06/5-5.html
नागपुर। सृजन बिंब प्रकाशन की 5 वीं वर्षगांठ पर विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उत्कर्ष सभागृह में 5 पुस्तकों का लोकार्पण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. सागर खादीवाला तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् प्रा. डाॅ. नीलिमा देशमुख थीं। इन 5 पुस्तकों में लेखिका डाॅ ज्योति गजभिये की पुस्तक 'बेड नं 46', पत्रकार एवं लेखक राजेश नामदेव की पुस्तक 'निकल पड़े मंगड़िए दे दे' .. , भिलाई की कवयित्री संगीता सिंह बघेल की काव्य कृति 'अनहद', सतना के लेखक सुंदरलाल नामदेव की किताब 'प्रेरक कहानियाँ' तथा देश भर के 150 लघुकथाकारों की लघुकथाओं का साझा संकलन 'सम-सामयिक लघुकथाएँ' जिसका संपादन शगुफ़्ता यास्मीन अतीब काज़ी तथा उप संपादन दिव्या शर्मा ने किया है, शामिल है।
मुख्य अतिथि दयाशंकर तिवारी ने कहा कि देश भर के 150 रचनाकारों को एक पुस्तक में शामिल करना आसान काम नहीं है। सभी पुस्तकों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने प्रकाशक रीमा दीवान चड्ढा एवं सभी लेखकों को बधाई दी। अध्यक्षीय वक्तव्य में डाॅ. सागर खादीवाला ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है पर इसमें धुंधलापन आ गया है।
विशिष्ट अतिथि प्रा. डाॅ. नीलिमा देशमुख ने कहा कि लेखन और प्रकाशन का काम बहुत कठिन है।इस क्षेत्र में महिलाएँ सामने आ रही हैं यह उत्साहवर्धक है, सभी लेखकों ने अपनी किताबों पर मंतव्य प्रकट किया।
सृजन बिंब प्रकाशन की संचालिका रीमा दीवान चड्ढा ने बताया कि अब तक 60 पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है जिसमें प्रमुख पुस्तकों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने पुरस्कृत किताबों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावी संचालन कवयित्री अर्चना सिंह सोनी ने किया। रिद्धि विकमशी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर सम- सामयिक लघुकथाएँ इस किताब के सुंदर आवरण के लिए कलाकार मिली विकमशी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर के साहित्यकार उपस्थित थे जिनमें श्यामसुंदर चौहान, मधु गुप्ता, सुषमा अग्रवाल, माधुरी राउलकर, पत्रकार मनीष सोनी, कृष्णकुमार द्विवेदी, नरेन्द्र परिहार, कमलेश चौरसिया, शीला तापड़िया, रेशम मदान, अलका देशपांडे, रितु आसई, सुरेन्द्र हरडे, स्वाति सुमेश, रूबी दास, संतोष बुद्धराज, राजेश शामकुवर, हंसा शामकुवर, रितु हांडा, अनुनय, नंदिता सोनी, अर्चना धोटे, प्रकाश कांबले, आदेश जैन, सुषमा भांगे, चैताली मदान मूलचंदानी, पूजा और शीतल आदि शामिल हैं।