Loading...

'ये शाम मस्तानी' स्वरांकुर की शानदार प्रस्तुती


नागपुर। स्वरांकुर सिंगर्स गृप कि ओर से हिंदी विदर्भ साहित्य संघ के सभागार में 'ये शाम मस्तानी' इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथी के रूप में जेष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान नागपूर के सचिव डॉ राजु मिश्रा, अरुण भुरे, प्रार्थना द्विवेदी, कृष्णा भोयर, गीता श्रीबास आदी उपस्थित थे।


महेश रथकंठीवार ने पहिली प्रस्तुती जो तुमको हो पसंद यह गीत गाकर दी। तेरी आंखो के सीवा दुनिया में रखा क्या है - संदेश वाघमारे, ये दिल और उनकी निगाहो के साये - माया लोखंडे, क्या खूब लगती हो  यह गीत गाकर विजय बावनकर और सोनी सुरी ने समा बांधा, चल अकेला चल अकेला - संजय हेडाऊ, तुम्हारी नजर क्यु खफा हो गई - राजेश जोशी और जया सुरी ने प्रस्तुत किया, 


ये शाम मस्तानी - अनंत मुळे, लाखो हैं निगाह मे - शरद तागडे, अभी ना जाओ छोडकर, वादा करले साजना, इतना ना मुझसे तू प्यार बढा, इक प्यार का नगमा हैं, आजा आई बहार, आने से उसके आये बहार, सांसो की जरुरत हैं जैसे, मैं प्यार का दिवाना ऐसें एक से बढकर एक मनभावन गीत 'ये शाम मस्तानी' इस कार्यक्रम में प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर ढंग से मनभावक निवेदन विभा विंचुरकर ने किया।
कला 5617604736106712293
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list