वीएसएसएस ने मनाया विश्व योग दिवस
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_226.html
अनिवार्य रूप से प्रतिदिन योग करने का दिया संदेश
नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज की एक मात्र संघठन विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा आज 21 मई को विश्व योग दिन हर्षोल्लास से मनाया महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा संयुक्त राष्ट्र सभा महासभा को दिए गए प्रस्ताव को स्वीकार कर 2015 से पूरे विश्व में मनाया गया। मोटवानी ने बताया साल 2015 में 21 जून को योग दिवस मनाने का फैसला लिया गया। 21 जून को ही योग दिवस क्यों मनाया जाता है? इसके पीछे एक खास वजह है।
21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। भारतीय परंपरा के मुताबिक, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। माना जाता है कि सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए फायदेमंद है। इसी वजह से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा।
पूरे महाराष्ट्र में विश्व योगा दिवस वी एस एस एस टीम ने मनाया , मोटवानी ने बताया कि वह प्रतिदिन सबेरे 40 मिनट योग प्राणायाम कर फिट रहते है। वीएसएसएस की राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष और प्रख्यात समाजसेविका अधिवक्ता मंजीत कौर मतानी को महिला पतंजलि योग केंद्र द्वारा शाल श्रीफल बुके देकर सत्कार प्रमुख श्रीमती शोभा भागिया ने किया।
इस अवसर पतंजलि रामदेव बाबा से जुड़े पदाधिकारी और उनके अनुयायी उपस्थित थे। श्रीमती मतानी ने योग का महत्व बताते हुए कहा की योग प्राणायाम से उन्होंने अपना वजन करीब 40 किलो घटाया लेकिन उसके बावजूद उनका स्वास्थ्य और चमक में कोई कमी नहीं आई आज वह पूरी तरह तंदुरुस्त है उन्होंने सभी से अपील की कि रोज योग करे उससे कोई रोग नही होंगा।
वीएसएसएस गोंदिया महिला टीम ने अध्यक्ष कंचन ठकरानी के नेतृत्व में विश्व योग दिवस मनाया, कंचन ठकरानी ने बताया की वह प्रतिदिन योग प्राणायाम करती है और आज उनका शरीर उससे एकदम स्वस्थ स्फूर्ति वर्धक और रोग मुक्त है गोंदिया टीम ने आज अध्यक्ष कंचन ठकरानी के साथ उनकी महिला टीम से प्रीति पृथ्यानी पायल तोलानी, दीपिका खटवानी, कीर्ति रामानी, भावना ठकरानी, दिव्या भोजवानी, मुस्कान ठाकुर, ज्योति केशवानी, सलोनी जैन, सोनी मनकानी, दृष्टि लधानी ने विश्व योग दिवस मनाकर सभी को जागृति कर आव्हान किया कि भारत के ऋषियों की खोज जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है इसे पूरे परिवार में प्रचलित कर बीमारियों से दूर रहकर पूरी तरह निरोगी और स्वस्थ्य रहे।
नागपुर महिला टीम अध्यक्ष पूजा मोरयानी की टीम ने 21 जून सबेरे विश्व योग दिवस मनाया। समाजसेविका राखी कुकरेजा, मंजूश्री कुंगवानी सहित सभी ने योग कर सभी को योग अनिवार्य रूप से प्रतिदिन करने का संदेश दिया। महाराष्ट्र के सभी शहरों में आज वीएसएसएस टीम ने विश्व योग दिवस मनाया।


