समर्पण सेवा समिति एवं लॉयन्स क्ल्ब ने मनाया योग दिवस
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_945.html
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगगुरु जितेन्द्र शर्मा का किया सत्कार
नागपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समर्पण सेवा समिति एवं लॉयन्स क्ल्ब द्वारा सामूहिक योगा का कार्यक्रम डॉ बाबासाहेब आम्बेडकर भारत माता उद्धान आम्बेडकर चौक में रखा गया, इस कार्यक्रम हेतु योग कराने हेतु जितेंद्र शर्मा द्वारा योग करवाया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गिरीश जी व्यास, लॉयन्स क्ल्ब के अध्यक्ष उमेश महतो, शोभा गिरीश व्यास, डॉ महेश तिवारी, नितिन वर्मा, विनोद गुप्ता, रजनीश जैन, संध्या जैन, नरेश जुम्मानी, दिव्या जुम्मानी, किशोर भैया, जमनादास वागवानी, याशिका जुम्मानी, मनोज तिवारी आदि सदस्य द्वारा योग किया गया। कार्यक्रम के अंत मे योगगुरु जितेन्द्र शर्मा का शॉल श्रीफल एव गिफ्ट देकर सत्कार किया गया।
