Loading...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टीम वेकोलि के सदस्यों ने किया योगाभ्यास


नागपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वेकोलि मुख्यालय स्थित कोल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में सीएमडी श्री मनोज कुमार, निदेशक (कार्मिक) डॉ संजय कुमार, निदेशक तकनीकी (संचालन) जे. पी. द्विवेदी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) ए. के. सिंह एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने टीम वेकोलि के सदस्यों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया।


योग गुरु अशोक गांधी ने कोल क्लब में सभी को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, पवन मुक्तासन, कपाल भाती, प्राणायाम अदि आसन कराएं तथा इन आसनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारीगण तथा कर्मीयों ने योगाभ्यास किया।

इसी प्रकार वेकोलि मुख्यालय के झंकार महिला मंडल द्वारा भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योगाभ्यास किया गया। सांस्कृतिक भवन में आयोजित योग दिवस के इस कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनीता अग्रवाल तथा उपाध्यक्षा सर्व श्रीमती आभा द्विवेदी एवं श्रद्धा श्रीवास्तव ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में सर्व श्रीमती गायत्री, रचना तथा चरणजीत ने योगाभ्यास कराया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने किया।
योग दिवस के कार्यक्रम, मुख्यालय के साथ-साथ वेकोलि के सभी क्षेत्रों में आयोजित किए गए।
समाचार 2478070293613278944
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list