Loading...

एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने से होंगा विदर्भ का विकास


नागपुर को आई टी हब बनाने की मांग

नागपुर (आनंदमनोहर जोशी)। 2019 के करीब ढाई वर्ष के अंतराल के बाद और महामारी के बाद नागपुर के विधायक देवेंद्र फडणवीस द्वारा एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री की बागडोर संभालने के लिए उनके मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने से विदर्भ को नई सौगात मिलेंगी। 

उल्लेखनीय हो कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सत्ता खोने के अंतिम समय में औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर करने के बाद नागपुर को देश की राजधानी बनाने की भी जरूरत है।  यह कार्य नागपुर के सांसद , विधायक करें यह जनता की मांग है।जैसा कि नागपुर के पश्चिम क्षेत्रों में मेट्रो चलाई जा रही है। जबकि सेंट्रल एवेन्यू के अनेक महामेट्रो स्टेशन तैयार होने के बाद भी यहां मेट्रो ट्रेन चलाई नहीं जा रही है। 

साथ साथ नागपुर की सड़कों की हालत बहुत खराब हो चुकी है। नागपुर के नागरिकों को नौकरी के समय आवागमन के दौरान बहुत परेशानी हो रही है। ऐसे में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरीजी से निवेदन है कि महामेट्रो को तुरंत सेंट्रल एवेन्यू की मेट्रो चलाने के आदेश जारी करें। 

अब जबकि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी का भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ साथ केंद्रीय सड़क परिवहन , जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरीजी से निवेदन है कि नागपुर के इतवारी, पुराना भंडारा रोड, कलमना बाजार, वाठौड़ा, सेंट्रल एवेन्यू,मेहंदीबग, क्रोडक रोड, कड़वी चौक से मारवाड़ी चौक , मानेवाड़ा, लवकुशनगर, चिखली कलमना , स्वामीनारायण मंदिर, लकड़गंज, बगडगंज की सड़कों को तुरंत सुधारें। नागपुर के सरकारी दवाखानों की हालत भी सुधारी जावे। नागपुर में आई टी सेक्टर पुणे, बंगलुरू, 

नोएडा, मुंबई, चेन्नई, इंदौर, कोलकाता के समान बनाने के प्रयत्न भी जरूरी है। कारण कि नागपुर और विदर्भ के आई टी उम्मीदवारों को पुणे जाकर नौकरी जाकर नौकरियां करनी पड़ रही है। नागपुर के नागरिकों का निवेदन है कि श्रीगणेश टेकडी का विकास भी तेजी से करने में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी के साथ वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे।
समाचार 8827175556781309084
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list