Loading...

गंगा जमुना एरिया में सेक्स वर्करों की समस्याओं को सुना


नागपुर। समाजसेविका अधिवक्ता मंजीत कौर मतानी ने रविवार को गंगा जमुना रेड लाइट एरिया में जाकर उनसे उनकी सभी समस्याओं को सुना और उसका समाधान करने का आश्वासन दिया। श्रीमती मतानी कई वर्षों से यौनकर्मियों पर काम कर रही है, उन्हे समझा कर उन्हे बेहतर तरीके से अपना जीवन जीने के लिए तैयार कर उन्हे स्वरोजगार हेतु प्रेरित कर उनके जिंदगी को परिवर्तित कर उन्हे सम्मानपूर्वक सामान्य जिंदगी जीने के लिए सराहनीय कार्य किए है। श्रीमती मतानी ने उनके बच्चों की शिक्षा हेतु भी अथक कार्य कर मार्गदर्शन किया है, जिसका फायदा अनेकों बच्चों को मिला है। 


अधिवक्ता मतानी ने उन्हे कानूनी स्थिति के बारे में जानकारी दी और उनके खिलाफ छेड़खानी और छेड़छाड़ को रोकने हेतु विस्तृत जानकारी से अवगत करवाया, ऐसे वह अनेक शहरों में जाकर यह सराहनीय कार्य कर उनके उत्थान हेतु प्रयास कर रही है। हजारों की संख्या में उन्होंने यह परिवर्तन लाकर उनकी लाइफ बदलकर उन्हे सम्मानजनक स्थिति में लाया है। उन्हे स्वरोजगार के लिए ट्रेनिंग देकर रोजी रोटी के साधन उपलब्ध करवाए है, उनके बच्चों की शिक्षा हेतु भी सराहनीय कार्य करने से उन्हें सरकार और सामाजिक संगठनों द्वारा तथा राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया है। 


इस अवसर पर समाजसेविका अधिवक्ता मंजीत कौर मतानी के साथ समाज सेविका नूतनताई रेवतकर, पूनम रेवतकर भी उपस्थित थी। गंगा जमुना में सोशल वर्करों को उनके द्वारा दिए गए मोटिवेशन से सेक्स वर्कर बेहद प्रभावित हुए आभार और धन्यवाद किया। 
समाचार 837531338166349061
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list