लघुकथाओं से महकी साहित्यिकी
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_85.html
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम साहित्यिकी के अंतर्गत लघुकथा सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ भोला सरवर का स्वागत सहसंयोजक शादाब अंजुम ने अंगवस्त्र से किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक प्रा आदेश जैन ने किया।
सम्मेलन में माणिक खोब्रागडे ने 'चरित्र ही संपत्ति', तनहा नागपुरी ने 'संस्मरण', भारती रावल ने 'सिग्नल', विवेक असरानी ने 'जैसे को तैसा', डॉ भोला सरवर ने 'समय का सदुपयोग',
शादाब अंजुम ने 'हार की जीत', माधुरी राऊलकर ने 'बेटी का संवेदनशील तर्क', विष्णु शर्मा ने 'माँ की अर्थी', समीर पठान ने 'दिया और तूफान' जैसे शीर्षकों द्वारा साहित्यिकी को महका दिया। सम्मेलन में अशोक रावल, यज्ञेश पाठक, नितिन सेलोकर, सारांश जैन आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।