Loading...

'पर्यावरण संवर्धन व संरक्षण' टीम दयानंद का संकल्प


नागपुर। जो पाया है वह वापस लौटाना है, प्रकृति का कर्ज चुकाना है। इस संकल्प के साथ आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय में  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण मुहिम  का आयोजन किया गया।
पर्यावरण विभाग की इंचार्ज अध्यापिका प्रियंका मेहता के सहयोग से  प्राचार्या महोदया, अध्यापिकाओं एवं शाला के  छात्राओं ने विभिन्न मार्जिनाटा, तुलसी, एलोवेरा, जेड प्लांट,  मयूरपंखी आदि पौधों का रोपण शाला के प्रांगण में किया गया। 

छात्राओं को विभिन्न पौधों का वितरण किया गया। शाला की समस्त अध्यापिकाओं ने अपने अपने घरों में एक एक पेड़ लगाकर स्वास्थ्य पर्यावरण का संकल्प लिया। प्राचार्या तेजिंदर एस वेणुगोपाल  ने वृक्षारोपण की मुहिम के उद्देश्य को उजागर करते हुए  सभी विद्यार्थियों एवं पालकों  से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की। प्राचार्या महोदया ने पर्यावरण संवर्धन व संरक्षण का भी आह्वान किया। संस्था अध्यक्ष अशोक कुमार कृपलानी, सचिव राजेश लालवानी तथा अन्य सभी पदाधिकारियों ने शाला की ओर से चलाई जा रही वृक्षारोपण मुहिम की सराहना की।
समाचार 815182673605082430
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list