Loading...

उभरते सितारे में 'मस्ती की पाठशाला'


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम 'उभरते सितारे'। जिसके अंतर्गत, नवोदित कलाकारों के लिए 'मस्ती की पाठशाला' का आयोजन किया गया। जिसमें काफी बच्चों ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया। खेल खेल में मस्ती करते हुए बच्चों को बहुत कुछ जानकारियां संयोजक राज चौधरी ने दी। तथा, वर्तमान परिस्थितियों में बच्चों की मानसिक स्थिति का विश्लेषण भी उनके परिजनों के सामने रखा। इस अवसर पर मोनिका बिकास रे मंडल का स्वागत किया गया। 


तत्पश्चात, योगेश तिवारी, चैतन्य सिरास, निधि बेहेरे, शौर्य झोरे ने शानदार कीबोर्ड वादन से मन मोह लिया। इन्हें प्रशांत प्रचंड ने कांगो पर बहुत बढ़िया साथ दिया। विधि जौंजार और संपूर्णा रे मंडल ने शानदार नृत्य का परिचय दिया। खेल खेल में परिणीति चतुर्वेदी, चाणाक्ष चतुर्वेदी, श्रेया हरणे, मृणाल तेलरांधे, अवनी ढोणे, अर्चिता लखोटे, अनुष्का फुलझेले, पुलत्स्य तरारे, इश्वा हेलगे, निशिता चंदनानी, अदिती चंदनानी, राम बागल और किमया नन्हई के गीतों ने सबका दिल जीत लिया। 

कार्यक्रम में नवोदित कलाकारों को राजेंद्र नंदूरकर, मीनाक्षी केसरवानी, घनश्याम नन्हई, देवस्मिता पटनायक, सीमा लूहा, अलका रुंगटा, आनंद डोंगरे, संगीता काजलकर, बाबा खान, डॉ. शालिनी तेलरांधे ने बच्चों को बहुत सराहा। कार्यक्रम में प्रा. प्रशांत शंभरकर और कृष्णा कपूर ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन क्रमशः राज चौधरी और वैशाली मदारे ने किया। इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी दर्शकों और बच्चों के अभिभावकों का संयोजक राज चौधरी ने अपने शब्दों में आभार व्यक्त किया।

कला 4702799641173832785
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list