विप्र फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी का गठन
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_41.html
नागपुर। राजस्थानी ब्राह्मणों की राष्ट्रीय सामाजिक संस्था विप्र फाउंडेशन की नागपुर इकाई की कार्यकारिणी 2022 - 23 की घोषणा नए रूप में माझी मेट्रो द्वारा संचालित सेलिब्रेशन ऑन व्हील में रोमांचक सफर के साथ की गई। जिसमें विफा विदर्भ जोन 9 के अध्यक्ष डॉ महेंद्रकुमार शर्मा और सचिव संजय पालीवाल की उपस्थिति में विप्र फाउंडेशन के नए अध्यक्ष के रूप में गिरीश पुरोहित, उपाध्यक्ष के रूप में रितु आनंद शर्मा, विक्रम शर्मा और किशोर पालीवाल मनोनीत किए गए। शहर महामंत्री के रूप में हेमंत शर्मा और कोषाध्यक्ष के रूप में अनिल शर्मा की नियुक्ति की गई।
इसी तरह विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ में ज्योति पालीवाल, मधु शर्मा, कल्पना शर्मा और डॉ. गायत्री व्यास, उपाध्यक्ष रजनी शर्मा और पूनम व्यास महासचिव के रूप में मनोनीत किए गए। राजश्री पुरोहित, सी.ए. प्रियंका शर्मा, डॉ. नीता शर्मा सचिव और सहसचिव के पथ पर वर्षा शर्मा, अंजू मिश्रा प्रतिमा व्यास और संगीता तिवारी बनाए गए।कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी वीणा शर्मा और प्रियंका तिवारी दी गई। अन्य सदस्यों में रेनू शर्मा, संजना शर्मा, मीना शर्मा शामिल हुए।