जीवनदायिनी मिट्टी बचाओ अभियान का हुआ आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_53.html
नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम उड़ान महिला चेतना मंच के अंतर्गत कार्यक्रम शुक्रवार 10 जून को 'जीवनदायिनी मिट्टी'का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजिका उड़ान संयोजिका पूनम तिवारी तथा सह-संयोजिका शशि तिवारी थी।
कार्यक्रम का आरंभ वीणावादिनी के श्री चरणों में दीप प्रज्जवलन से तथा वीर पुत्र बिरसा मुंडा जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करके आरंभ किया गया।
कार्यशाला विशेषज्ञ सुनीता गांधी ने स्वास्थ्यवर्धक मिट्टी के बर्तन तथा स्वास्थ्यवर्धक रसोई बागवानी पर सभी सदस्यों का सफल मार्गदर्शन किया तथा प्राकृतिक एवं सही जीवन शैली अपनाने की ओर सबका ध्यान केंद्रित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे स्वच्छ भारत अंबेसडर, 950 एकड़ जमीन पर जैविक खेती करनेवाले युवा कृषि तथा अरण्य पर्यावरण संस्था के अध्यक्ष राज मदनकर जिन्होंने जैविक खेती समस्याएं एवं संभावनाएं पर चर्चा की अपने विचार अनेकों सरल उदाहरण देकर सांझा किए
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिता जैविक खेती: समस्याएं एवम संभावनाएं बेहद सार्थक एवं ज्ञानवर्धक रहा।
इस प्रतियोगिता की प्रथम विजेता थी रश्मी मिश्रा। द्वितीय स्थान पर रही विनीता चौरसिया तथा तृतीय स्थान की विजेता रही सुषमा अग्रवाल। इसके अलावा माया शर्मा, संतोष बुद्धिराजा, आभा आसुदानी ने जैविक खेती पर अपने विचार व्यक्त किए।सभी प्रतिभागियों को टीम उड़ान के सदस्यों द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया।
द्वितीय स्थान की विजेता विनीता चौरसिया ने सराहनीय मार्गदर्शन किया कि अपने घरो मे पाँच फिट गड्ढा करे, निकलने वाले रसोई के छिलके, जुठन इत्यादि गड्ढे में इकट्ठा करे तथा आसानी से जैविक खाद तैयार करे।
तृतीय स्थान की विजेता सुषमा अग्रवाल जी ने आग्रह किया की प्लास्टिक पाउच को कोन कटिंग के बदले ऐसे काटे की उससे कोई छोटा टुकड़ा अलग न हो तथा धरती मे समाहित न हो।
नागपुर के ईशा फाउंडेशन के युवा सदस्यो को मिट्टी बचाओ अभियान में उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र तथा उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। सनी कपूर, राधिका ठाकरे, सुकन्या ठाकरे, अनय सातोने, सचिन सागोले, अक्षत हंडा, अंकेश कामदार, मिठून हलमारे, प्रशाद कस्तुरे इन सदस्यों को सम्मानित किया गया।
संयोजिका मीनू भटड ने स्मृति चिन्ह देकर कार्यशाला विशेषज्ञ सुनीता गांधी का स्वागत किया।सह-संयोजिका नीता सारडा ने समृति चिन्ह देकर राज मदनकर का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि का परिचय संयोजिका मीनू भटटड ने दिया। कार्यशाला विशेषज्ञ का परिचय टीम उड़ान की सदस्या धारणा अवस्थी ने दिया। सक्रिय सदस्या प्रिया सिन्हा ने आभार व्यक्त किया।
संयोजिका पूनम तिवारी ने स्वागत वक्तव्य दिया तथा कहां क्षमता अनुसार छोटे छोटे दृढ़ संकल्प मिट्टी बचाओ अभियान को महान सफलता प्रदान कर सकते हैं। सह-संयोजिका शशि तिवारी ने संचालन किया।
टीम उड़ान से शांति कोठारी, रीना यादव, ज्योति हेड़ा, प्रियंका दुबे, उर्मिला चांडक विशेष रूप से उपस्थित थी।