उफक द्वारा उर्दू साहित्यकारों तथा शिक्षकों का सत्कार
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_770.html
नागपुर/कामठी। उफक एज्युकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी कामठी द्वारा महाराष्ट्र राज्य उर्दू साहित्य अकादमी से पुरस्कृत कामठी - नागपुर के साहित्यकारों तथा शिक्षकों के लिए भव्य सत्कार समारोह का आयोजन नेशनल लाइब्रेरी इमलीबाग में किया गया।
अध्यक्षता पूर्व विधान परिषद सदस्य एस.क्यु. ज़मा ने की। मुख्य अतिथि के रुप में पर्यावरण तज्ञ डाॅ. रफीक ए.एस. और संस्था अध्यक्ष कलीम अख्तर अंसारी उपस्थित थे।
सत्कारमूर्ति वली दकनी आवार्ड से पुरस्कृत नागपुर के डॉ. शरफुद्दीन साहिल, उत्कृ़ष्ठ शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत नागपुर की श्रीमती नाजरा पटेल, नागपुर के डॉ. मोहम्मद असद हयात व कामठी के नसीम सईद, विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत नागपुर के डॉ. समीर कबीर व कामठी के सोहेल अख्तर सानी और लेआऊट डिजाईन पुरस्कार से पुरस्कृत नागपुर के तौसीफ अहमद थे।
कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरआन के पठन से हाफिज मुजम्मिल अतहर ने की। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। संस्था सचिव मो. आमिर आफाक ने कार्यक्रम का उद्देश तथा संस्था का परिचय प्रस्तुत किया। इसके बाद अतिथियों के हाथों सत्कारमूर्तियों का शाल व स्मृतिचिन्ह देकर सत्कार किया गया।
इस अवसर पर सत्कारमूर्तियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहला सत्कार समारोह हमारे सम्मान में आयोजित किया गया है। जिसके लिए उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों तथा सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर डाॅ. रफीक ए.एस. ने नई शिक्षा नीति पर चर्चा की। डाॅ. साहिल ने उर्दू भाषा तथा साहित्य के प्रति लोगों में घटते रुझान पर चिंता व्यक्त की। अध्यक्षीय भाषण में एस.क्यु. ज़मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से लोगों में उत्साह बढता है तथा अपने कार्य के प्रति और लगन बढती है।
कार्यक्रम का संचालन संस्था उपाध्यक्ष प्रा. मो. असरार तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती अरशिया फातेमा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राशिद जमाल, नूर मोहम्मद अंसारी, मो. सईद, तहसीन अख्तर अंसारी, हिफजुल अंसारी, नफीसा मो. असरार, डा. असमत कौसर, शहनवाज अंसारी, मुख्तार अहमद, मो. उमैर आफाक, शोएब अंसारी, अम्मार यासिर, अकीब अहमद आदि ने परिश्रम किया। कार्यक्रम में बडी संख्या में शहर नागपुर और कामठी के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।