वीएसएसएस ने बच्चों को स्कूल की निशुल्क सामग्री वितरित की
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_831.html
नागपुर। वीएसएसएस महाराष्ट्र महिला टीम ने जरीपटका स्थित बस्ती में जाकर बच्चों को स्कूल की समस्त सामग्री निशुल्क बांटी और बच्चों के साथ खुशी के पल बिताए।
महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बुके देकर अध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी का इस सराहनीय कार्य हेतु सत्कार किया और कहा कि अभी स्कूल शुरू हुए है। जरूरतमंद बच्चों को मिठाई और स्कूल के लिए टिफिन, पेन सेट, कंपास सेट, कापियां, किताबें और किचन देकर महाराष्ट्र महिला टीम ने बेहद सराहनीय कार्य किया है।
मोटवानी ने वीएसएसएस की सभी टीमों से आग्रह किया की सभी टीम ऐसे जरूरतमंद बच्चों को स्कूल सामग्री बाट कर यह सराहनीय कार्य करे।
महाराष्ट्र महिला महासचिव सुनीता जेसवानी, रश्मि हेमनानी,रीना कृपलानी, अनिता नागवानी, हेमा खुबनानी और गीता चावला सहित महेंद्र खूबचंदानी ने उपस्थित होकर बच्चों को केक कांट कर बच्चों के साथ खुशियां बांटी। सभी बच्चे बेहद खुश हुए उन्हे नाश्ता भी करवाया गया।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुनीता जेसवानी ने किया डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी ने सभी का आभार प्रकट कर इस कार्य में सहयोग प्रदान करने वालों का आभार माना।