साहित्यिकी में लघुकथा सम्मेलन
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_15.html
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के कार्यक्रमो की श्रृंखला में सरस् लघुकथा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता साहित्यकार रूबी दास ने की।संयोजक आदेश जैन ने अध्यक्षा का स्वागत अंगवस्त्र से किया।वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सागर खादीवाला की विशेष उपस्थिति रही।
सम्मेलन में रमेश मौन्देकर, डॉ भोला सरवर, माणिक खोब्रागडे, सुनीलकुमार निखारे, यज्ञेश पाठक, विवेक असरानी, तनहा नागपुरी, आदेश जैन, कल्पना पिल्ले, भारती रावल, रूबी दास, माधुरी राऊलकर, हेमलता मिश्र व सौरवी मिश्रा ने सरस् सटीक रचनाओं से मंच को भव्यता दी।
अशोक रावल, शशि भूषण मिश्रा, शीला मिश्रा, ऊके जी आदि की उपस्थिति सुधि श्रोताओ में रही।
कार्यक्रम का संचालन सह संयोजिका हेमलता मिश्र मानवी ने किया।
