Loading...

ग्रेसियस महाविद्यालय में 'मोटिवेशन' विषय पर एक दिवसीय सेमिनार सम्पन्न


'मोटिवेशन' विषय पर एक दिवसीय सेमिनार सम्पन्न

नागपुर/रायपुर। ग्रेसियस कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूट, अभनपुर, रायपुर,छत्तीसगढ़  द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया  जिसका विषय 'मोटिवेशन' था। कार्यक्रम मे स्वागत उद्बबोधन एवं प्रस्तावना ग्रेसियस महाविद्यालय के निदेशक डॉ आशुतोष शुक्ला के द्वारा किया गया।


मुख्य अतिथि एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में  श्री लोकेश लिल्हारे, आई आर एस,एडीशनल कमिश्नर, भोपाल, उपस्थित थे। उनके हाथों महाविद्यालय प्रागंण में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि छू लो आसमान किसने रोका है। आपके जीवन में सफलता स्वयं पर निर्भर करती है। सफलता और असफलता हमारे ऊपर निर्भर करती है। जीवन में कम्युनिकेशन सही होना चाहिए। समझदार व्यक्ति अपने काम पर फोकस करते हैं। अपने लक्ष्य तक कैसे पहुंचना हैं, अपने भविष्य का निर्धारण कैसे करना है।उस पर निर्भर करता हैं। आप अपने व्यवसाय को कितनी ईमानदारी से निभाते हैं यह मायने रखता हैं।आपका समर्पण आपका भविष्य निर्धारित करता है।उन्होंने विद्यार्थियों को अभिप्रेरित करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राम लोधी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, टैक्स असिस्टेंट, रायपुर उपस्थित थे।
कार्यक्रम का प्रारंभ कुमारी पद्मिनी साहू के  मां सरस्वती वंदना से हुआ। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य श्रीमती अर्पणा सिंग, डॉ.मुक्ता कौशिक, एसोसिएट प्रोफेसर श्रीमती गीतांजली मानिक, सहा. प्राध्यापक, कु.नमिता सिंग सहा. प्राध्यापक द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन श्रीमती अनुरा चेटरे सहा.प्राध्यापक के द्वारा किया गया। एवं आभार व्यक्त डॉ.मुक्ता कौशिक एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा किया गया।
इस एक दिवसीय सेमिनार में ग्रेसियस महाविद्यालय से डॉ.अनुराग जैन,समस्त प्राध्यापकगण,अक्षैणिक स्टांफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
समाचार 9134381119638856456
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list