राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु भवन का होगा विस्तार
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_27.html
नागपुर। अखंड डहरवाल कलार समाज बहुउद्देशीय संस्था के अध्यक्ष खेलेंद्र बिठले के नेतृत्व में समाज का प्रतिनिधि मंडल विधायक चंद्रशेखर बावनकुले से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चंद्रशेखर बावनकुले को भवन विस्तार हेतु निधि उपलब्ध कराने के लिए निवेदन दिया। बावनकुले ने शीघ्र निधि उपलब्ध कराकर भवन का विस्तार करने का आश्वासन दिया। चंद्रशेखर बावनकुले के आश्वासन से डहरवाल कलार समाज में खुशी का माहौल है।
इस ऐतिहासिक कार्य के लिए आश्वासित करने पर समिति के पदाधिकारियों ने बावनकुले का आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो वर्ष 2018 में बावनकुले ने पालकमंत्री रहते हुए नेहरू नगर जोन के जनसंवाद कार्यक्रम में भवन विस्तार हेतु 75 लाख निधि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन व कोरोना के चलते भवन विस्तार नहीं हो सका। अब परिस्थिति सामान्य हो चुकी है और राज्य में भाजपा की सरकार है जिससे शीघ्र भवन विस्तार होने की संभावना है।
तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों ने कोराडी देवस्थान जाकर मां जगदंबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष केशव पारधी, मनोज सकरगड़े, सचिव विशाल टाले, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर डहरवाल, सहसचिव कन्हैया पारधी, दुर्गेश मंडलेकर, रामेश्वर बिटकुरे, रमेश डहरवाल, अशोक गड़पांडे, लक्ष्मीप्रसाद डहरवाल, जयदेव डहरवाल, रवी राठौर, योगेश समरगड़े, किशोर टाले, सुखदेव चौरागड़े, श्रवण डहरवाल के साथ बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी उपस्थित थे।
