इनर व्हील क्लब नागपुर पूर्व का 57 वा इंस्टालेशन समारोह
https://www.zeromilepress.com/2022/07/57.html

महिलाएं बिना अपेक्षा और निस्वार्थ भाव से करे कार्य : अधिवक्ता मंजीत कौर मतानी
नागपुर। पूर्व नागपुर के इनर व्हील क्लब का इंस्टालेशन समारोह होटल एल बी में आयोजित हुआ, समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती जया खत्री के साथ की नई टीम शामिल हुई। समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात समाजसेविका अधिवक्ता मंजीत कौर मतानी ने नई टीम को मोटिवेशन कर संबोधित कर कहा कि सभी नई टीम की महिलाएं बिना कोई अपेक्षा कर निस्वार्थ भाव से समाज हित के लिए जुनून के साथ कार्य करे, इससे उन्हे आत्मिक खुशी का अहसास तो होंगा ही समाज में महिलाओं का स्थान उच्च, और अग्रणी होंगा, उन्होंने बताया अपने स्कूल के जीवन से वे समाजकार्य कर रही है।
आज वह हर क्षेत्र में महिलाओं के उत्थान हेतु सतत कार्य कर रही है, उन्होंने सेक्स वर्कर को प्रेरित कर उस व्यवसाय से अलग कर उन्हे आत्मनिर्भर बना कर रोजगार हेतु प्रशिक्षित किया है उनके बच्चों को स्कूल भेजने और पढ़ाई के लिए प्रेरित कर उनकी पढ़ाई की व्यवस्था करने का कार्य किया है, महिलाएं समाज के लिए कार्य कर मिसाल कायम कर सकती है। कार्यक्रम अतिथि बतौर जिला उपाध्यक्ष शीला देशमुख ने सभी महिलाओं को तीन लक्ष्यों को केंद्रित करने का आव्हान किया। सभी कार्य आत्मविश्वास के साथ करे, जिसके परिणाम चमत्कारिक होंगे कार्य सफलता से संपन्न होंगे।
पूर्व अध्यक्ष, डॉ उज्ज्वला मोहता, आशा चौधरी, उपाध्यक्ष, निशा दुआ, सचिव, स्वाति रुपचंदानी, आईएसओ, रेणुका वर्मा, क्लब संवाददाता, कार्यकारी सदस्य - ज्योति कोठारी, रीता जेसवानी, लक्ष्मी वाधवानी, सोनल लालवानी, लीला पेंडम', रश्मि हरिरमानी और सीसीसीसी मीरा खुल्लर और पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शोभा भागिया, सुषमा मल्लानी, संगीता अग्रवाल, डॉ वंदना शर्मा सहित कोषाध्यक्ष लीना रुघवानी उपस्थित थी। क्लब की प्रथम बुलेटिन 'उड़ान' का विमोचन समाजसेविका अधिवक्ता मंजीत कौर मतानी के कर कमलों द्वारा किया गया। तत्पश्चात आशा चौधरी ने सभी का आभार प्रदर्शन किया,और धन्यवाद ज्ञापन दिया।
समारोह में मास्टर ऑफ सेरोमानी नीलिमा मलानी और दीपा धवन,थे, सभी पदाधिकारियों और नए सदस्यों ने विधिवत इंस्टालेशन समारोह में अपने पद की शपथ लेकर समाज हित में कार्य करने का संकल्प किया।

