वीएसएसएस ने बच्चों के साथ मनाया गुरुपूर्णिमा पर्व
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_32.html
नागपुर/गोंदिया, विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि पावन गुरुपूर्णिमा पर्व पूरे महाराष्ट्र में वी एस एस एस टीम ने हर्षोल्लास से मनाया, सभी ने अपने गुरु को सम्मानित कर उसकी पूजा अर्चना की, मोटवानी ने बताया कि गोंदिया महिला टीम द्वारा इस वर्ष अनोखे अंदाज में सराहनीय कार्य कर नगर परिषद के स्कूल जाकर बच्चों के साथ खुशियां बांट कर गुरुपूर्णिमा पर्व मनाया ,
अध्यक्ष कंचन ठकरानी ने बताया कि उनकी टीम ने स्कूल के बच्चों के साथ गुरुपूर्णिमा पर्व मनाते हुए उन्हें इस पर्व के बारे में अवगत करवाया उन्हे बताया कि उन्हें शिक्षा देने वाले शिक्षक भी आपके गुरु समान है आज उनकी पूजा अर्चना कर उनसे आश्रीवाद प्राप्त करे, हमें जो भी शिक्षा या हमें कोई हुनर देकर हमे योग्य बना कर निपुण करता है वह भी हमारे गुरु समान होते है, माता पिता गुरु का हरदम सम्मान करे प्रतिदिन स्कूल जाते वक्त माता पिता के चरण छूकर उनका आश्रीवाद प्राप्त कर और स्कूल आकार अपने गुरु शिक्षक का भी आश्रीवाद प्राप्त करने वाला बालक आगे चल महान इंसान बन सकता है,
अपने जीवन में ऊंचाइयां प्राप्त कर सकता है ,अध्यक्ष कंचन ठकरानी ने बताया सभी बच्चों को नाश्ता, स्टेशनरी,स्लीपर, बिस्कुट, केक, चाकलेट खिलाया जिससे बच्चे बेहद खुश हुए ,बच्चों को खुश देख सभी बहिनों को आत्मिक खुशी आनंद का अहसास हुआ,पावन पर्व के दिन बच्चों के साथ बिताए गए खुशी के पल यादगार बन गए वी एस एस एस टीम की अध्यक्ष कंचन ठकरानी महासचिव शेरीन ठकरानी, सोनी अशोक मनवानी, प्रीति पृथयानी,वंशिका थदानी, मुस्कान तोलानी, कुसुम तोलानी , भव्या ठकरानी,निशा भोजवानी, दीपिका छुटानी, दीपिका खटवानी, कीर्ति गंगवानी सम्मिलित हुए नर्मदा मैचिंग सेंटर द्वारा बच्चों के लिए गिफ्ट प्रायोजित किए गए ,बच्चों के साथ गुरुपूर्णिमा पर्व मनाने से सभी बेहद हर्षित और आनंदित हुए।

