बिडगांव में स्वप्नपूर्ति इंग्लिश कान्वेंट का उद्घाटन
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_38.html
नागपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना तरोड़ी गांव के सामने बिडगांव में स्वप्नापूर्ति इंग्लिश कॉन्वेंट का उद्घाटन सर्व मानव सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष कोटेचा के हस्ते तथा बिडगांव ग्राम पंचायत के सरपंच निकेश कातूरे,भाजपा कामगार आघाड़ी के अध्यक्ष भास्कर पराते इनकी प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कोटेचा ने कहा शिक्षा का अर्थ ज्ञान तथा संस्कृति को छोटी सी उम्र में बच्चों को सिखाना है । इसमें आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवार को भी ध्यान रखकर कम फीस में भी बच्चों को ज्ञान का दान देने की भावना रखते हुए स्कूल को आगे बढ़ाएं। हमारी ओर से हम आपको यही शुभकामना देते हैं , ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की स्कूल शुरू कर यहा के लोगो की उच्च शिक्षा की बहोत बड़ी समस्या को हल किया है
इस अवसर पर विजय खंडे, राजू सालवे,अनिल खलगोणे, नितीन बंड स्कूल की प्रिंसिपल जयश्री बोकड़े ,वाइस प्रिंसिपल कल्याणी बंड,शैली पारधी उपस्थित थे, संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्रीतम बोकडे ने किया।
