Loading...

समर्पण सेवा समिति ने किया डॉक्टरों एव चार्टेड अकाउंटेंट को सन्मानित


नागपुर। शहर की सामाजिक संस्था द्वारा डॉक्टर दिवस एवम चार्टेड अकाउंटेंट दिवस पर नगर के डॉक्टरों एव चार्टड अकाउंटेंट को संस्था के अध्यक्ष माजी आमदार गिरीश जी व्यास इनके जनसम्पर्क कार्यालय में सन्मानित किया गया।

सत्कार मूर्ति सीए नरेश जाकोटिया, सीए शरद थवली, डॉ सुरेश चांडक, डॉ हरीश राजगिरे, डॉ अजय नाकाडे, डॉ सुनीता मिग्लानी, डॉ प्रियंका पुरोहित, डॉ नकुल चांडक, डॉ शिरीश चांडक, इन सभी डॉक्टरों एवम सीए का सत्कार संस्था द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गिरीश व्यास ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को सम्भालने में सीए का बहोत बड़ा योगदान है एवं भगवान के बाद अगर धरती पर भगवान का दर्जा अगर किसी को दिया गया है तो वह है डॉक्टर। ऐसे डॉक्टरों एवं सीए का आज हमारी संस्था को सत्कार करने का सौभाग्य प्राप्त हुवा है, यह हमारी संस्था के लिए गर्व की बात है। 

इस अवसर प्रमुख रूप से अध्यक्ष गिरीश व्यास, संस्था के पालक रमेश जसोरे, डॉ महेश तिवारी, कार्याध्यक्ष सतीश जैन, पूर्व नगर सेवक हितेश जोशी, सचिव नरेश जुम्मानी मंच पर विराजमान थे। प्रमुख रूप से उपस्थित उमेश महतो, मनोज तिवारी, किशोर पाटिल, किशोर भैया, राजेश जिन्दल, रजनीश जैन, महेंद्र गुप्ता, मनोज अग्रवाल, ब्रजमोहन उपाध्याय, रविकांत तिवारी, वंदना यनगटवार, जितेश सोहंदानी, प्रकाश शर्मा, रामावतार अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अनिल वंजारी, नितिन वर्मा, अनिल शर्मा, पुरोहित जी, ओम चौधरी, प्रकाश, राकेश, पंकज आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन नरेश जुम्मानी एव आभार प्रदर्शन उमेश महतो ने किया।
समाचार 8807614956161665463
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list