Loading...

राजेश खन्ना के गानों ने जगाया रोमांटिक मिजाज


प्रेमियों ने किया जवानी की यात्रा का अनुभव

नागपुर। देवानंद, शम्मी कपूर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सुपरहिट गानों के मामले में राजेश खन्ना भाग्यशाली रहे हैं। इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के पास सबसे रोमांटिक और सुपरहिट गाने थे। रविवार 17 जुलाई को द हार्मनी इवेंट द्वारा आयोजित राजेश खन्ना पर आधारित गीतों के कार्यक्रम चित्रहार ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम की संकल्पना राजेश समर्थ इनकी थी। संचालन श्वेता शेलगांवकर का था। कार्यक्रम का समन्वय स्वाति खडसे ने किया।

दीवाना लेके आया है (डॉ. अनिल चिव्हाने), जिंदगी कैसी है पहली (मुरली खिलरानी), दीये जलते है (डॉ. प्रवीण चौधरी), वो शाम कुछ। (अमोल वकोडे), जुबा पे दर्द भरी (विनोद गायकवाड़), आते जाते खूबसूरत (पद्माकर पनके), जिंदगी एक सफर है (निखिल साठे), जिंदगी के सफर में गुजर (उमेश कुमार) ने प्रशंसकों को अपनी युवावस्था की एक झलक दी।

कोरा कागज था (डॉ. अनिल चिव्हाने और श्रद्धा टिडोले), रंग भरे मोसम (डॉ. प्रवीण चौधरी और मृदुला पिंपुटकर), आँखोमे हम ने आपके (मुरली खिलरानी और स्वाति खडसे), करवटे बदलते रहे (निखिल साठे और शारदा टिडोले), जय जय शिव शंकर (अमोल वाकोडे और मृदुला पिम्पुटकर), छुप गए सारे (विनोद गायकवाड़ और स्वाति खडसे) ने युगल गीतो ने बहार लाई।
कला 3704930098273503181
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list