Loading...

समाज में फैली विकृतियों को खत्म करने दिया जोर



राष्ट्रीय महिला जागृति मंच नागपुर शाखा की मासिक बैठक संपन्न

नागपुर। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नागपुर, महाराष्ट्र शाखा की मासिक बैठक का 28 दिसंबर को आयोजन अंजू पनवेलकर जैन के निवास पर किया गया। मीटिंग में लिव इन रिलेशनशिप के कारण समाज में फैली हुई विकृतियों को खत्म करने के उद्देश्य से कानून में संशोधन करके एक स्वस्थ समाज की आवश्यकता पर जोर दिया गया। 

लिव इन रिलेशनशिप के कारण बहुत सारे घर परिवार टूट  रहे हैं और बच्चों की मानसिक अवस्थाएं भी खराब हो रही हैं जहां एक ओर एक पार्टनर मस्त मौज मस्ती कर रहा होता है तो वही दूसरा पार्टनर अवसाद में चला जाता है जिसके कारण हत्या और आत्महत्या जैसे वारदातें हो जाती हैं| कानून में संशोधन करके लिव इन रिलेशनशिप केवल तलाकशुदा और विधवा या विदुर व्यक्तियों के तक ही सीमित किया जाना चाहिए। इस प्रकार की चर्चा बैठक में प्रमुख रूप से की गई। सर्व सम्मति से सभी सदस्यों ने कलेक्टर साहब को ज्ञापन देने के लिए हस्ताक्षर किये।

मीटिंग में भुसावल जिला अध्यक्ष गुंजन मिश्रा को करवा क्वीन 2022 के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र धारणा अवस्थी ने ताज पहनाकर उनको बधाई दी। उपस्थित सभी बहनों ने करतल ध्वनि से उन्हें बधाई दी।

मीटिंग में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा पांडे, जिला मंत्री सुनीता मांजरे, जिला मंत्री निशा शुक्ला, जिला सलाहकार शैलजा मिश्रा, संगीता तिवारी, सीमा वानखेड़े, हर्षा खोबरागडे, जानव्ही शर्मा, साक्षी मांजरे, सुमन शुक्ला उपस्थित रहे और अपने अपने विचारों से अवगत कराये।

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा के कुशल नेतृत्व में लिव इन रिलेशनशीप कानून में हो संशोधन मोहिम देश के अधिकांश राज्यों  में चलाया जा रहा है। शर्मा जी नें भारतीय सभ्यता पर विदेशी संस्कृति लागू नही हो सकती इसका पुरजोर विरोध किया।
समाचार 4738769075340295258
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list